एक्सप्लोरर

Pulse Prices: महंगाई से आम लोगों को राहत! काम आए सरकार के उपाय, इतनी कम हुईं दालों की कीमतें

Food Inflation in India: दालों की महंगाई दर साल भर से ज्यादा समय से 10 फीसदी से ऊपर चल रही है. सरकार को उम्मीद है कि कीमतों में आ रही नरमी से महंगाई दर में भी कमी आएगी...

महंगाई खासकर खाने-पीने की चीजों के आसमान छूते भाव से परेशान आम लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है. करीब साल भर परेशान करने के बाद दाल की कीमतों में अब नरमी आने लगी है. आने वाले महीनों में भाव और कम होने की उम्मीद है.

6 महीने में इतनी कम हुई महंगाई

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पिछले एक महीने से देश की विभिन्न मंडियों में दाल की कीमतों में नरमी आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार, चना, तुअर यानी अरहर और उड़द जैसी दालों के भाव नरम पड़ रहे हैं. यह आम लोगों के लिए बड़ी राहत की बात है, क्योंकि दालों की कीमतें साल भर से ज्यादा समय से तेज चल रही थीं. जनवरी में दालों की खुदरा महंगाई दर 19.54 फीसदी पर थी, जो जून में कम होकर 16.07 फीसदी पर आ गई है.

दालों की कीमतों में आई इतनी नरमी

उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अरहर दाल की खुदरा कीमतें कम होकर शनिवार को 160 रुपये किलो पर आ गईं. यह एक महीने पहले की तुलना में 5.8 फीसदी की कमी है. इसी तरह मसूर दाल एक महीने पहले की तुलना में 10 फीसदी सस्ता होकर शनिवार को 90 रुपये किलो पर आ गई. अधिकारियों का कहना है कि प्रमुख मंडियों में चना, अरहर और उड़द दाल की कीमतें पिछले एक महीने के दौरान 4 फीसदी तक कम हुई हैं.

आयात पर मार्च 25 तक बढ़ाई गई ये छूट

दालों की कीमतें आने वाले महीनों में और नरम होने की उम्मीद है. कीमतों में इस नरमी का प्रमुख कारण सरकारी प्रयासों से आयात में लाई गई तेजी है. सरकार ने दालों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अरहर, उड़द और मसूर दाल पर ड्यूटी-फ्री इम्पोर्ट को 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है. इसके चलते दालों का आयात बढ़ रहा है. पिछले वित्त वर्ष में भारत ने 4.73 मिलियन टन दालों का आयात किया था, जो वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 90 फीसदी ज्यादा है.

जमाखोरी पर लगाम और बेहतर बुआई

सरकार ने कीमतों पर काबू करने के लिए जमाखोरी के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है. अरहर और चना दाल पर 30 सितंबर तक के लिए स्टॉक की लिमिट लगा दी गई है. इससे भी उपलब्धता को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है. दूसरी ओर बेहतर बारिश से दलहन की बुआई बढ़ रही है. 2 अगस्त तक 11.06 मिलियन हेक्टेयर में दालों की बुआई हो गई, जो साल भर पहले की तुलना में लगभग 11 फीसदी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: महंगाई ने बिगाड़ा खाने का स्वाद, खराब मौसम से और पड़ेगी मार, इतना महंगा होगा टमाटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget