एक्सप्लोरर

Property Price Hike: प्रॉपर्टी के दामों में आया 5% का उछाल, अभी और बढ़ सकती है कीमतें! रेडी-टू-मूव-इन घरों की बढ़ी मांग

Housing Price Increase: कोरोना महामारी के बाद से प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ी है जिसके चलते कीमतों में उछाल आया है वहीं रेडी-टू-मूव-इन प्रॉपर्टी की मांग ज्यादा है.

Housing Price Hike: अगर आप अपने लिए आशियाना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. 2022 में घरों की औसत कीमतों में 5 फीसदी का इजाफा हुआ है. इतना ही नहीं आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी की कीमतों में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है. प्रॉपटाइगर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक लागत में बढ़ोतरी और हाउसिंग के लिए मांग में जबरदस्त उछाल के चलते कीमतों में ये बढ़ोतरी देखने को मिली है. 

5-6% बढ़े घरों के दाम!
प्रॉपटाइगर की रियल इनसाइट रिपोर्ट के मुताबिक देश के प्रमुख 8 शहरों के प्राइमरी मार्केट में औसत कीमत 6600 से लेकर 6800 रुपये प्रति वर्ग फुट है. जबकि बीते वर्ष दिसंबर तिमाही में कीमत 6300 से 6500 रुपये प्रति वर्ग फुट हुआ करती थी. इसका अर्थ हुआ कि कीमतें औसत 5 से 6 फीसदी बढ़ी हैं, जबकि सबसे ज्यादा हाउसिंग प्राइसेज हैदराबाद, बैंगलूरू और गुरूग्राम में बढ़ा है. 

और बढ़ेंगी कीमतें!
प्रॉपटाइगर के मुताबिक 2022 की तीसरी तिमाही जुलाई से सितंबर के बीच 2021 के इसी तिमाही के मुकाबले टॉप 8 शहरों में न्यू सप्लाई और मौजूदा घरों की इवेंटरी की औसत कीमत 3 से 13 फीसदी तक बढ़ी हैं.  प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के सीएफओ विकास वाधवन ने कहा कि हाउसिंग के लिए जरुरी सीमेंट और स्टील के दामों में बढ़ोतरी के चलते प्राइमरी मार्केट में कीमतें बढ़ी है. उन्होंने कहा कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के साथ ही कोविड महामारी के दूसरे लहर के बाद से मांग में तेजी आई है. जिससे घरों की कीमतों में इजाफा हुआ है. विकास वाधवन ने कहा होम लोन पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बावजूद आने वाले दिनों में हाउसिंग प्राइसेज में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है. 

रेडी-टू-मून-इन घर हुए महंगे!
प्रॉपटाइगर की हेड ऑफ रिसर्च अंकिता सूद ने कहा कि महंगाई के दबाव के साथ ही बिल्डर्स अब रेडी-टू-मूव-इन रेसिडेंशियल यूनिट्स पर प्रीमियम की डिमांड कर रहे हैं इसके चलते भी हाउसिंग प्राइसेज में इजाफा देखने को मिला है. उन्होंने अपने इनसाइट्स के हवाले से बताया कि 58 फीसदी घर खरीदार रेडी-टू-मूव-इन प्रॉपर्टी की तलाश कर रहे हैं. जबकि मौजूदा इनवेंटरी 7.8 लाख यूनिट्स में केवल 21 फीसदी घरें हैं जो बनकर तैयार हैं या तैयार होने के कगार पर है उनके लिए भी बिल्डर ज्यादा कीमत की मांग कर रहे हैं. 

कितनी बढ़ी कीमतें!
रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में कीमतें 5 फीसदी बढ़कर 3400-3600  प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 3600 से 3800 रुपये प्रति वर्ग फुट पर जा पहुंची हैं. बैंगलुरू में कीमतें 6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5500-5700 से बढ़कर 5900-6100 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई हैं. चेन्नई में 2 फीसदी बढ़ोतरी के साथ कीमतें 5500 से 5700 रुपये हो गई है. दिल्ली एनसीआर में 5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4400 से 4600 रुपये से बढ़कर 4700 से 4900 रुपये प्रति वर्ग फुट कीमतें जा पहुंची है. हैदराबाद में 4 फीसदी के उछाल के साथ 6100 से 6300 रुपये, कोलकाता में 3 फीसदी के उछाल के साथ 4400 से 4600 रुपये वर्ग फुट, मुंबई में 3 फीसदी के इजाफे के साथ 9900 से 10100 रुपये वर्ग फुट और पुणे में 7 फीसदी के उछाल के साथ कीमतें 5500 से 5700 रुपये प्रति वर्ग फुट पर जा पहुंची है.

ये भी पढ़ें 

Milk Price Hike: महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट, जानें जुलाई 2021 के बाद कितनी बार बढ़े दूध के दाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
यूपी ने खरीदा सबसे ज्यादा 125 करोड़ लीटर एथेनॉल वाला पेट्रोल, दूसरे नंबर पर कौन? सरकार ने संसद में बताए आंकड़े
यूपी ने खरीदा सबसे ज्यादा 125 करोड़ लीटर एथेनॉल वाला पेट्रोल, दूसरे नंबर पर कौन? सरकार ने संसद में बताए आंकड़े
नो इंटरनेट, नो टेंशन, अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी चलेगा आपका फोन
नो इंटरनेट, नो टेंशन, अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी चलेगा आपका फोन

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget