एक्सप्लोरर

Milk Price Hike: महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट, जानें जुलाई 2021 के बाद कितनी बार बढ़े दूध के दाम?

Mother Dairy Milk Price Hike: जुलाई 2021 के बाद से डेयरी कंपनियों ने पांच बार दूध के दाम बढ़ाये हैं. केवल 2022 में चार बार दूध के दाम बढ़े हैं.

Milk Price Hike: वैसे तो खाने पीने की हर चीज महंगी हुई है. लेकिन दूध के दामों में जिस प्रकार की बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है वो हैरान करना वाला है. 2022 में मदर डेयरी ने चार बार दूध के दाम बढ़ाये हैं. दूध के दामों में बढ़ोतरी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते डेढ़ सालों में दूध के दामों में 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. महंगे दूध का असर केवल दूध के दामों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके चलते घी, पनीर, खोआ से लेकर दही तक महंगा हुआ है. 

20 फीसदी तक महंगा हुआ दूध!
दूध के दामों में इतिहास पर नजर डालें तो 1 जुलाई 2021 से पहले मदर डेयरी का फुल क्रीम दूघ 55 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा था जो अब 64 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है. एक लीटर टोकन दूध 42 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा था जो अब 50 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है. टोंड मिल्क पहले जहां 47 रुपये लीटर में मिल रहा था वो अब 51 रुपये लीटर में मिल रहा है. और गाय का दूध जहां 49 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा था वो अब 55 रुपये लीटर में मिल रहा है.  यानि दूध के दामों में 10 फीसदी से लेकर 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी इस अवधि में देखने को मिली है.
Milk Price Hike: महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट, जानें जुलाई 2021 के बाद कितनी बार बढ़े दूध के दाम?

महंगे दूध का असर 
बीते डेढ़ सालों में डेयरी कंपनियों ने लागत का हवाला देते हुए कई बार दूध के दाम बढ़ाये हैं. महंगे दूध के चलते खोआ-पनीर, छेना, घी, दही के दाम बढ़े हैं. दूध से मिठाईयां बनती है तो इसका सीधा असर दूध से बनने वाली चीजों की कीमतों पर पड़ा है. दूध के दाम में औसतन 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी पिछली डेढ़ सालों में  देखने को मिली है. महंगे दूध के चलते घी के दाम एक साल में जबरदस्त बढ़े हैं. एक साल पहले 400 से 450 रुपये प्रति किलो में मिलने वाला घी अब 550 से 600 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है.  चाहे ब्रांडेड पनीर हो या गैर ब्रांडेड दोनों ही के दाम बढ़े हैं. बीते वर्ष 350 रुपये प्रति किलो में मिल रहा पनीर अब 400 से 450 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है. और अब माना जा रहा है फिर से दूध के दाम बढ़ने के चलते घी पनीर के दामों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है.  

बच्चों के पौष्टिक आहार पर आफत!
दूध बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों सभी के लिए बेहद पौष्टिक माना जाता है. हर घर में दूध की खपत होती है. लेकिन दूध के दामों में भारी भरकम बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अभिभावकों को बच्चों को दूध देने के लिए दूसरी जरुरी चीजों में किए जाने खर्च में कटौती करनी पड़ रही है. साग-सब्जी, फल वैसे ही महंगे हो चुके हैं अब महंगा दूध लोगों के घर के बजट को बिगाड़ रहा है.

ये भी पढ़ें

IPO Listing: फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस और Archean Chemical के शेयर आज हुए लिस्ट, जानें निवेशकों को हुआ फायदा या घाटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy
Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy
FSSAI Action: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
UPI Charge: 'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget