एक्सप्लोरर

कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों ने शुरू किए होमकेयर पैकेज, जानिए क्या है कीमत?

मैक्स हेल्थकेयर, फोर्टिस हेल्थकेयर और मेदांता जैसे अस्पतालों ने हाल ही में अपनी होमकेयर फैसिलिटी शुरू की है.

कोविड-19 संक्रमण के बढ़ने के साथ ही अस्पतालों पर मरीजों का बोझ बढ़ने लगा है. इसे कम करने के लिए अब कुछ अस्पतालों ने हेमकेयर फैसलिटी लॉन्च की है. मैक्स हेल्थकेयर, फोर्टिस हेल्थकेयर और मेदांता जैसे अस्पतालों ने हाल ही में अपनी होमकेयर फैसिलिटी शुरू की है. इसके तहत हल्के लक्षणों वाले कोविड मरीजों का इलाज उनके घर पर ही किया जाएगा.

पैकेज में डॉक्टर की सलाह से लेकर दवाओं की होम डिलीवरी तक

मैक्स के पैकेज में मरीजों के लिए 15 दिनों की देखभाल का इंतजाम है. इसके तहत उन्हें प्रति दिन 333 रुपये पर रिमोट केयर की सुविधा दी जाएगी. इस पैकेज के तहत मरीज को एक जरूरी मेडिकल किट (थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर आदि) दी जाएगी. मरीजों के लक्षणों पर हर रोज निगरानी रखी जाएगी. प्रशिक्षित नर्स को दो फोन कॉल करके आप सलाह ले सकते हैं. हर तीसरे दिन डॉक्टर मरीज का टेली-रिव्यू करेंगे. इसके तहत घर पर दवाओं की होम डिलिवरी भी होगी.

फोर्टिस का 17 दिन का होमकेयर पैकेज छह हजार रुपये का है. इसमें डॉक्टर चार बार मरीज की हालत देखेंगे. इसमें साइकोलॉजिस्ट और डाइटिशियन की सलाह भी शामिल है. मेदांता ने यह सर्विस 4,900 रुपये की शुरुआती पैकेज से शुरू की है.

हल्के लक्षण वाले मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं

इन अस्पतालों के डॉक्टरों का कहना है कि 70 से 80 फीसदी कोरोना पॉजिटिव मरीजों में लक्षण नहीं दिखते हैं. दिखते भी हैं तो बहुत हल्के. अगर किसी में कोविड के हल्के लक्षण हों तो उसे अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ती है. उसका इलाज आराम से घर पर ही हो सकता है. अस्पतालों ने जो होमकेयर सुविधा शुरू की है, उसके मुताबिक मरीज सावधानियां बरतते हुए अपने ही घर में सेल्फ आइसोलेट हो सकता है. अस्पतालों को उम्मीद है कि उन्हें इस पैकेज का अच्छा रेस्पॉन्स मिलेगा. दो दिन के भीतर ही कई अस्पतालों में इसके तहत कई एंट्री हो चुकी है. अभी और ज्यादा मरीजों के संपर्क करने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget