एक्सप्लोरर

पीपीएफ खाता रिटर्न के लिहाज से है सबसे आकर्षक, जानिए क्यों 

पीपीएफ में निवेश करने पर आपको टैक्स छूट मिलती है, इसपर मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री होता है यानी इस पर इंटरेस्ट फ्री टैक्स इंकम मिलती है.

नई दिल्लीः आम जनता के लिए छोटी बचत योजनाओं में से पीपीएफ अभी भी सबसे आकर्षक योजनाओं में से है. इसपर मिलने वाला ब्याज आज भी सिर्फ सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और सुकन्या स्मृद्धि योजना से ही कम है और बाकी बचत योजनाओं से अच्छा है. हालांकि पीपीएफ का एक और सबसे अच्छा फायदा है जिससे ये आपके लिए एभी भी एनपीएस से अच्छा रिटर्न देने वाला साबित हो सकता है. पीपीएफ रिटर्न के लिहाज से आपके लिए सबसे ज्यादा आकर्षक सेविंग स्कीम है.

पीपीएफ खाते का सबसे बड़ा फायदा/एनपीएस से तुलना दरअसल एनपीएस में आपके 60 साल बाद के राशि के रिटर्न के 20 फीसदी पर टैक्स लगता है जबकि पीपीएफ पर आपको ट्रिपल ई (EEE) का फायदा मिलता है. पीपीएफ में निवेश करने पर आपको टैक्स छूट मिलती है, इसपर मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री होता है यानी इस पर इंटरेस्ट फ्री टैक्स इंकम मिलती है. इसके साथ-साथ पीपीएफ खाते के मेच्योरिटी के समय भी कोई टैक्स नहीं देना होता है. इसका मतलब PPF Exempt-Exempt-Exempt (EEE) निवेश है. इसपर सरकार की गारंटी भी मिलती है और इस फायदे को भी जोड़कर देखा जाए तो ये काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

पीपीएफ खाते पर कितनी है ब्याज दर (पीपीएफ) खाते की ब्याज दर हर तीन महीने पर भारत सरकार द्वारा तय की जाती है और इसपर फिलहाल ब्याज दर 7.6 फीसदी है जो जनवरी-मार्च 2018 के लिए तय की गई है.

कैसे होती है पीपीएफ खाते की ब्याज दर की कैलकुलेशन पीपीएफ खाते पर ब्याज की कैलकुलेशन हर महीने की जाती है. पीपीएफ के ब्याज की कैलकुलेशन महीने के 5 वें दिन और आखिरी दिन के बीच की न्यूनतम शेष राशि पर की जाती है. हालांकि इसका ब्याज साल के आखिर में ही आपके पीपीएफ खाते में क्रेडिट होता है

पीपीएफ पर कितनी और कैसे मिलती है टैक्स छूट पीपीएफ खातों को देखा जाए तो इसपर आप हर साल 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट ली जा सकती है. आयकर अधिनियम की धार (80सी) के तहत आप 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स बेनेफिट मिल सकता है.

कितना कर सकते हैं पीपीएफ में निवेश आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि आप पीपीएफ में कितने से लेकर कितने रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. पीपीएफ में 500 रुपये से आप निवेश शुरू कर सकते हैं और एक साल में 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. आप एक साल में 1.5 लाख रुपये तक का ही निवेश कर सकते हैं और इससे ज्यादा नहीं. एक वित्तीय साल में आप कम से कम 500 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये ही जमा कर सकते हैं और साल में 12 बार ही आप पीपीएफ खाते में निवेश कर सकते हैं जो कुल मिलाकर 1.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

परिवार के तौर पर कर सकते हैं ज्यादा निवेश अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने पीपीएफ खाते में 1.5 लाख रुपये और अपने पति या पत्नी के खाते में 1.5 लाख रुपये डाल सकते हैं जो कुल मिला कर 3 लाख रुपये हो सकता है लेकिन आपको टैक्स छूट आपके 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर ही मिलेगा. अगर आप बच्चों के लिए खाता खोलना चाहते हैं तो आप अपने बच्चे के गार्जियन के तौर पर पीपीएफ खाते में 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. हालांकि नाबालिग बच्चों के लिए अगर पीपीएफ खोला है और आपका खुद का भी पीपीएफ खाता है तो 1.5 लाख रुपये तक की ही टैक्स छूट क्लेम कर सकते हैं.

पीपीएफ खाते से जुड़ी और काम की बातें पीपीएफ खाते से आप लोन ले सकते हैं. पीपीएफ खाता खोलने के तीसरे साल से छठे साल तक लोन ले सकते हैं. जबसे आपने खाता खोला, उस साल के आखिर के एक साल बाद से लेकर 5 साल बाद तक आप अपने पीपीएफ खाते से लोन ले सकते हैं. छठे साल के बाद से आप लोन नहीं ले पायेंगे. ऐसा इसीलिए क्योंकि उसके बाद आप अपने PPF खाते से पैसे निकाल सकते हैं आप अपने पीपीएफ खाते को डाकघर से एक बैंक, एक बैंक से दूसरे बैंक या एक बैंक से डाकघर में स्थानांतरित भी कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD, ATM, NPS और EPF, 1 अक्टूबर से रुपए-पैसों को लेकर बदल रहे कई नियम
FD, ATM, NPS और EPF, 1 अक्टूबर से रुपए-पैसों को लेकर बदल रहे कई नियम
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, यूपी के इस जिले में 1 अक्टूबर से नियम लागू
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, यूपी के इस जिले में 1 अक्टूबर से नियम लागू
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद व्यापारियों ने वापस लिया No UPI Day, विरोध खत्म
वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद व्यापारियों ने वापस लिया No UPI Day, विरोध खत्म

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिनपिंग के सबसे खास की पहचान आ गई बाहर, जानें कौन हैं
जिनपिंग के सबसे खास की पहचान आ गई बाहर, जानें कौन हैं "झोउ होंग्जू"?
छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, फिल्म 'हनुमान अंश' को किया टैक्स फ्री
छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, फिल्म 'हनुमान अंश' को किया टैक्स फ्री
406 के चेज में शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा का शतक, खास सेलिब्रेशन से लूटी महफिल
406 के चेज में शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा का शतक, खास सेलिब्रेशन से लूटी महफिल
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
अग्निवीरों के लिए 2 राज्यों से गुड न्यूज, नौकरी के लिए हुए नए ऐलान 
अग्निवीरों के लिए 2 राज्यों से गुड न्यूज, नौकरी के लिए हुए नए ऐलान 
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
Embed widget