एक्सप्लोरर

अधिक रिटर्न की लालच में गंवा दिए 870 करोड़, तेलंगाना में पोंजी स्कीम का पर्दाफाश; ऐसे हुई 7,000 लोगों के साथ ठगी

Ponzi Scheme: तेलंगाना में पोंजी स्कीम के झांसे में आकर हजारों की संख्या में लोगों ने अपने लगभग 870 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं. शॉर्ट टर्म इंवेस्टमेंट पर 22 परसेंट रिटर्न का वादा कर कंपनी ने धोखा दिया.

Ponzi Scheme: तेलंगाना में एक पोंजी स्कीम में हजारों भारतीयों ने लगभग 870 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं. शॉर्ट टर्म इंवेस्टमेंट पर 22 परसेंट रिटर्न का वादा कर एक कंपनी ने इनके साथ धोखाधड़ी की. तेलंगाना पुलिस और कई पीड़ितों के बयानों के हवाले से रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी. 

पुलिस ने दो लोगों को किया अरेस्ट

शनिवार को फाल्कन इनवॉइस डिस्काउंटिंग के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपितों की गिरफ्तारी की है. अब इसके फाउंडर और मुख्य आरोपी अमरदीप कुमार की तलाश जारी है. तेलंगाना पुलिस के अनुसार, कंपनी ने साल 2021 से कथित तौर पर लगभग 7,000 निवेशकों से 1,700 करोड़ रुपये जुटाए. हालांकि, इनमें से केवल आधे को ही पैसे वापस किए गए. दिल्ली के ज्वेलर अंकित बिहानी ने कहा कि पिछले हफ्ते 50 अन्य निवेशकों से उनकी मुलाकात हुई और सभी ने मिलकर इस धोखाधड़ी में गंवाए गए 50 करोड़ की वापसी के लिए कानून से मदद लेने के उपायों पर चर्चा की. 

सोशल मीडिया पर लगा स्कीम का पता

बिहानी ने रॉयटर्स को बताया, ''अधिकतर निवेशकों को सोशल मीडिया के जरिए ही इस प्लेटफॉर्म का पता चला था और फिर सबने उसमें अपना इंवेस्टमेंट किया.'' पुलिस के मुताबिक, फॉल्कन ने नए निवेशकों से जुटाए पैसों से पुराने निवेशकों को भुगतान किया. बाकी बचे हुए पैसे को अलग-अलग शेल कंपनियों में डायवर्ट कर दिया. कुछ निवेशकों ने अपनी जिंदगी की जमा पूंजी इस स्कीम में लगा दिए और अब पैसे वापस मिलेंगे भी या नहीं इस बात को सोच-सोचकर परेशान हो रहे हैं. 

टोरेस ज्वेलरी स्कैम केस

इस साल की शुरुआत में ज्वेलरी कंपनी टोरेस के फर्जीवाड़े का एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें कस्टमर्स से अधिक रिटर्न का वादा किया गया था. साल की शुरुआत में मुंबई में टोरेस स्टोर के अचानक बंद हो जाने पर इसके बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी. इसके झांसे में आकर कई निवेशकों के करोड़ों रुपये फंस गए. पुलिस ने अब तक 35 करोड़ रुपये के कीमती सामान और फर्नीचर जब्त किए हैं. 

ये भी पढ़ें:

Mutual Fund SIP: हर महीने लगाएं सिर्फ 1000 रुपये, इतने साल में जमा हो जाएगी करोड़ों की संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियल एस्टेट का बिगड़ा बैलेंस, 2 BHK की बढ़ी डिमांड; बिल्डर्स बना रहे 3 BHK
रियल एस्टेट का बिगड़ा बैलेंस, 2 BHK की बढ़ी डिमांड; बिल्डर्स बना रहे 3 BHK
9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?
9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?
27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
Share Market Today: शेयर बाजार बम-बम, 549 चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 160 अंक ऊपर
शेयर बाजार बम-बम, 549 चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 160 अंक ऊपर

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget