एक्सप्लोरर

2 बैंकों ने दिया ग्राहकों को झटकाः घटा दी सेविंग खातों पर ब्याज दरें

दो प्रमुख बैंकों पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और एचडीएफसी बैंक ने आज 50 लाख रुपये तक की जमा वाले सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर 4 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी कर दी है. इसके साथ ही यस बैंक ने भी कल सेविंग अकाउंट वालों के लिए ब्याज की दरें घटा दी हैं.

नई दिल्लीः अब बैंक भी ब्याज दरें घटाकर ग्राहकों को झटका दे रहे हैं. आज देश के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने सेविंग अकाउंट में मिलने वाली ब्याज़ दरों में बड़ी कटौती कर दी है. दो प्रमुख बैंकों पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और एचडीएफसी बैंक ने आज 50 लाख रुपये तक की जमा वाले सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर 4 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी कर दी है. इसके साथ ही यस बैंक ने भी कल सेविंग अकाउंट वालों के लिए ब्याज की दरें घटा दी हैं.

कब से मिलेगा ग्राहकों को कम ब्याज एचडीएफसी बैंक ने बताया है कि यह नई दरें 19 अगस्त, 2017 से लागू हो जाएंगी. संशोधित दरें प्रवासी और गैर-प्रवासी दोनों ग्राहकों पर लागू होंगी.

एचडीएफसी बैंक की नई दरें 50 लाख रुपये से कम की राशि वाले ग्राहकों को 3.5 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलेगा. पहले इन्हें 4 फीसदी की दर से ब्याज मिलता था. वहीं, 50 लाख रुपये या उससे ज्यादा वाले ग्राहकों को 4 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलेगा.

नए नियमों के मुताबिक जिन ग्राहकों के अकाउंट में एचडीएफसी बैंक ने एक रेगुलेटरी इंफॉर्मेशन में कहा, 'बचत दर की समीक्षा के बाद जो ग्राहक अपने खातों में 50 लाख रुपये या उससे ज्यादा रखेंगे, उन्हें सालाना 4 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा. जिन ग्राहकों के खाते में 50 लाख रुपये से कम होगा, उन्हें सालाना 3.5 फीसदी ब्याज मिलेगा.

पीएनबी ने भी घटाईं है एफडी/जमा खातों पर ब्याज दरें इसके अलावा पीएनबी ने अलग-अलग मैच्योरिटी की एक करोड़ रुपये से कम की एफडी पर भी ब्याज दरों में 0.15 से 0.40 फीसदी कटौती की घोषणा की है.

पीएनबी ने बयान में कहा, ‘‘बचत खाते में 50 लाख रुपये तक की जमा पर ब्याज दर आधा फीसदी घटकर 3.50 फीसदी की गई है.’’ इस तरह बचत खातों पर ब्याज घटाने वाले बैंकों की संख्या छह हो गई है.

यस बैंक की नई ब्याज दरें इससे पहले कल ही यस बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दर में पूरे एक फीसदी की कटौती कर दी है. अब यस बैंक के जमा खातों पर ब्याज दरें कम होकर 5 फीसदी हो गई हैं. एक लाख रुपये से कम जमा वाले सेविंग अकाउंट पर अब 5 फीसदी की दर से ब्याज दरें मिलेगी. 1 लाख रुपये से ज्यादा और एक करोड़ रुपये से कम डिपॉजिट वाले खाते में ब्याज दर पहले की तरह 6 फीसदी पर बनी रहेगी. एक करोड़ रुपये से ज्यादा डिपॉजिट पर भी ब्याज की दरें 6.5 से कम करके 6.25 फीसदी कर दी गई हैं. यस बैंक की नई दरें 1 सितंबर से लागू होंगी.

सबसे पहले SBI, फिर एक्सिस बैंक ने की कटौती उल्लेखनीय है कि इससे पहले एसबीआई ने एक करोड़ रुपये और उससे कम जमा राशि वाले बचत खातों पर ब्याज दर 0.5 फीसदी घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया था. इसके अलावा एक्सिस बैंक और सार्वजनकि क्षेत्र के बैंक आफ बड़ौदा ने भी बचत दर में 0.5-0.5 फीसदी की कटौती की है. यह कटौती 50 लाख रुपये तक की बचत जमा वाले खातों के लिये की गयी है.

जहां एक तरफ सरकार भी छोटी बचत स्कीम्स पर ब्याज दरें घटाती जा रही है वहीं अब बैंकों के भी लगातार ब्याज दरें घटाने से दोहरे मोर्चे पर झटका लग सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
Oil And Gas Update: अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget