एक्सप्लोरर

PMI Data: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए अच्छी खबर, दिसंबर में रहा 26 महीने का सर्वाधिक प्रोडक्शन, जानिए वजह

भारत का PMI Data दिसंबर 2022 में 57.8 रहा है. यह लगातार 18वीं बार इतना ही रहा है, जब भारत का मैन्युफैक्चरिंग PMI 50 से ऊपर रहा है. साथ ही PMI की रीडिंग करीब 26 महीने में सबसे ज्यादा रही है.

S&P Manufacturing PMI Data : देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर (Manufacturing Sector) से अच्छी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि कच्चे माल के दामों में कमी से लागत के दबाव में कमी आने से नए ऑर्डर की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण दिसम्बर 2022 में देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर (Indian Manufacturing Sector) में काफी मजबूती आई है.

जानिए कितना रहा इंडेक्स 

भारत का मैन्युफैक्चरिंग परचेसिंग मैनेजर इंडेक्स (PMI) दिसंबर 2022 में 57.8 रहा है. जो नवंबर माह में 55.7 था. ये आंकड़े एसएंडपी (S&P) Global के सर्वे में सामने आए हैं. अगर ये संख्या 50 से नीचे रहती है तो इसका मतलब होता है कि अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है. वहीं, 50 से ज्यादा आने का मतलब अर्थव्यवस्था में मजबूती है. यह लगातार 18वीं बार हुआ है जब भारत का मैन्युफैक्चरिंग PMI 50 से ऊपर रहा है. साथ ही PMI की रीडिंग करीब 26 महीने में सर्वाधिक पहुंची है.

कंपनियों ने बढ़ाया प्रोडक्शन 

कंपनियों ने साल 2022 के अंत में मांग बनी रहने के कारण काफी प्रोडक्शन बढ़ा दिया था. यही वजह है कि पिछले महीने का आउटपुट नवंबर 2021 के बाद सर्वाधिक रहा है. महंगाई के कारण माल बनाने में लागत बढ़ी उससे कहीं ज्यादा दाम उसकी बिक्री में मिला है. ऐसा करीब 2.5 साल में पहली बार हुआ है. कंपनियों का कहना है कि मांग के कारण बेहतर मौके आ रहे हैं.

नवंबर से कम रही मांग 

डेटा में सामने आया है कि दिसंबर में मांग बढ़ी लेकिन इसकी रफ्तार नवंबर से कम थी. कई कंपनियां नए ऑर्डर हासिल करने में नाकाम रहीं. मांग आगे बढ़ेगी और वस्तुओं का उत्पादन करने वालों के बीच ही खरीदारी भी बढ़ने की उम्मीद है. एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अन्य देशों के मुकाबले काफी मजबूत स्थिति में है.

उत्पादन रहे सफल 

एसएंडपी के अर्थशास्त्रियों का कहना है कि कुछ लोगों को 2023 में भारतीय मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की ग्रोथ को लेकर संदेह है, लेकिन भारतीय कंपनियां इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वे उत्पादन को मौजूदा स्तर से उठाने में सफल होंगे.

ये भी पढ़ें- Online Gaming Policy: ऑनलाइन गेमिंग को लेकर सरकार ने बनाया प्रस्ताव, जानिए क्या है दिशा-निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एन चंद्रशेखरन दोबारा नहीं बन पाएंगे Tata Sons के चेयरमैन? टाटा ट्रस्ट की मंजूरी बनेगी वजह
एन चंद्रशेखरन दोबारा नहीं बन पाएंगे Tata Sons के चेयरमैन? टाटा ट्रस्ट की मंजूरी बनेगी वजह
बैंक कर्मचारियों के लिए वीक में 5 दिन काम की तैयारी, बनी स्पेशल कमेटी
बैंक कर्मचारियों के लिए वीक में 5 दिन काम की तैयारी, बनी स्पेशल कमेटी
बैंक मर्ज होने के बाद भी चलेगा पुराना चेक? हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
बैंक मर्ज होने के बाद भी चलेगा पुराना चेक? हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
भारत से 1100 मेगावॉट बिजली खरीदेगा नेपाल, पैदा हुआ बिजली का संकट
भारत से 1100 मेगावॉट बिजली खरीदेगा नेपाल, पैदा हुआ बिजली का संकट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget