एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train: केरल को जल्द मिलेगा पहली वंदे भारत का तोहफा, इस दिन पीएम मोदी दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी

Kerala Vande Bharat Express: जल्द ही केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है. इस ट्रेन का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे.

Kerala Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन पीएम मोदी की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. भारतीय रेलवे देशभर के अलग-अलग रूट्स पर लगातार वंदे भारत ट्रेन को शुरू करने की कोशिश कर रहा है. अब तक कुल 15 रूट्स में इसका संचालन शुरू किया जा चुका है और जल्द ही 16वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन होने वाला है. दक्षिण भारत को एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है. यह ट्रेन केरल के तिरुवनंतपुरम और कन्नूर (Vande Bharat Train in Kerala) के बीच दौड़ेगी.

इस दिन मिलेगा वंदे भारत का तोहफा

केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी 25 अप्रैल, 2023 को करेंगे. सुबह 10.30 मिनट पर पीएम वंदे भारत ट्रेन को केरल के तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके बाद पीएम 3,200 करोड़ रुपये से अधिक की 11 अलग-अलग परियोजना का अनावरण करेंगे. ध्यान देने वाली बात ये है कि राज्य में वंदे भारत ट्रेन पहुंच चुकी है और इसका ट्रायल रन भी हो चुका है.

 किन स्टेशनों से होकर गुजरेगी वंदे भारत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी इस ट्रेन को 25 अप्रैल को रवाना करेंगे. यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन से चलकर कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, तिरूर, कोझिकोड स्टेशन पर रुकते हुए कन्नूर पहुंचेगी. तिरुवनंतपुरम से कन्नूर के बीच यह ट्रेन 501 किलोमीटर का सफर केवल 7.5 घंटे में तय कर लेगी. इस ट्रेन को आगे कासरगोड से तिरुवनंतपुरम के बीच चलाए जाने की योजना है.

केरल के ट्रैक को अपग्रेड करने के लिए खर्च किए गए 381 करोड़

इसके साथ ही रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे ने वंदे भारत के लिए केरल में ट्रैक को अपग्रेड करने के लिए कुल 381 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है. रेलवे का प्लान है कि साल 2023 के अंत तक देश के हर राज्य में कम से कम एक वंदे भारत के संचालन को शुरू कर दिया जाए. इसके लिए रेलवे बड़े स्तर पर तैयारी कर रहा है.

वंदे भारत ट्रेन की खासियत

इससे पहले पीएम मोदी ने जयपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का अनावरण 12 अप्रैल को किया था. सबसे पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच साल 2019 में चली थी. इसके बाद से इस ट्रेन को कई रूटों पर चलाया  जा चुका है. यह ट्रेन 100 फीसदी स्वदेशी तकनीक से बनी है और केवल 30 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम है. इस ट्रेन को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है. इसमें वाईफाई (Wifi), ऑटोमेटिक दरवाजे, जीपीएस सिस्टम, 180 डिग्री घूमने वाली कुर्सी लगाई गई है.

ये भी पढ़ें-

Aadhaar Card: प्राइवेट पार्टियां भी कर पाएंगी इन कामों में आधार का इस्तेमाल, नियमों में हो रहा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget