एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: पीएम मोदी देश को सौंपेंगे दो और वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे के कई प्रोजेक्ट होंगे शुरू

Narendra Modi: पीएम मोदी गुरुवार को चेन्नई जाकर इन दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही वह रेलवे के कई और प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ करेंगे.

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गुरुवार, 20 जून को चेन्नई जा रहे हैं. तमिलनाडु यात्रा के दौरान वह चेन्नई से नगरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही तमिलनाडु में रेलवे के कई और प्रोजेक्ट का शुभारंभ भी करेंगे. प्रधानमंत्री कई और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी इसी दौरान वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मदुरई से बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (Madurai-Bengaluru Vande Bharat Express) का भी शुभारंभ करेंगे.

प्रधानमंत्री रेलवे के कई प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ 

दक्षिण रेलवे के सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी गुरुवार दोपहर चेन्नई पहुंचेंगे. इसके बाद वह पुराची थलाइवर डॉक्टर एमजी रामचंद्रन चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर होने जा रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यहां से वह देश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस सौंपेंगे. यह ट्रेन चेन्नई से नगरकोइल के बीच चलाई जाएगी. इसके अलावा बेसिन ब्रिज रेलवे जंक्शन के नजदीक बनने जा रहे वंदे भारत मेंटेनेंस डेपो के नींव का पत्थर भी रखेंगे. साथ ही अरालवाईनोझी से नगरकोइल, मलाप्पालयम से तिरुनेलवली और नगरकोइल टाउन-नगरकोइल जंक्शन-कन्याकुमारी रेलवे लाइन को डबल करने के काम की शुरुआत भी की जाएगी.

पीएम मोदी आज वाराणसी में, किसान सम्मान निधि होगी ट्रांसफर 

वाराणसी लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी मंगलवार, 18 जून को वाराणसी पहुंच रहे हैं. यहां वह किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी 9.26 करोड़ किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे. इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद पीएम मोदी कई दूसरे कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पीएम वाराणसी सीट से लगातार तीन बार जीत चुके हैं. साल 2014 में पहली बार जीतने के बाद वह वाराणसी में करीब 39 बार आ चुके हैं. हालांकि, इस बार जीत के बाद अपने संसदीय सीट में जाने में उन्हें पिछले दो नतीजों की तुलना में देरी हुई है. 

ये भी पढ़ें 

New Mobile Numbers: कहां से आएंगे नए मोबाइल नंबर, उलझन में है ट्राई, मांगी लोगों से राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्योहारों में नहीं घुलेगी 'कड़वाहट', चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी
त्योहारों में नहीं घुलेगी 'कड़वाहट', चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget