एक्सप्लोरर

New Mobile Numbers: कहां से आएंगे नए मोबाइल नंबर, उलझन में है ट्राई, मांगी लोगों से राय

TRAI: टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने नए मोबाइल नंबरों के लिए कंसल्टेशन पेपर जारी किया है. देश में 9, 8, 7 या 6 से शुरू होने वाले नंबर इस्तेमाल हो रहे हैं. मगर, नए मोबाइल नंबरों की सख्त जरूरत पड़ रही है.

TRAI: भारत में टेलीकॉम इंडस्ट्री (Telecom Industry) तेजी से आगे बढ़ रही है. भारत की 143 करोड़ की आबादी पर लगभग 118 करोड़ मोबाइल कनेक्शन हैं. देश में 5जी के बाद अब 6जी की तैयारी शुरू हो चुकी है. ऐसे में देश को नए मोबाइल नंबरों की जरूरत भी पड़ेगी. मगर, टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई (TRAI) इस समय एक बड़ी समस्या से जूझ रहा है. उसे नए फोन नंबर लाने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. टेलीकॉम डिपार्टमेंट (Department of Telecom) भी नए फोन नंबर्स को लेकर परेशान है. इस समस्या के समाधान के लिए ट्राई ने एक कंसल्टेशन पेपर रिवीजन ऑफ नेशनल नंबरिंग प्लान (Revision of National Numbering Plan) भी जारी किया है. 

9, 8, 7 या 6 से शुरू होने वाले नंबर हो रहे इस्तेमाल 

फिलहाल देश में 10 अंकों के मोबाइल नंबर इस्तेमाल किए जा रहे हैं. ये 9, 8, 7 या 6 से शुरू होते हैं. इसके अलावा ट्रंक, इमरजेंसी , टोल-फ्री और मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेशन के लिए अलग तरीके के नंबर एवं शॉर्ट कोड की व्यवस्था है. नेशनल नंबरिंग प्लान, 2003 (National Numbering Plan) में अनुमान लगाया गया था कि 75 करोड़ टेलीफोन कनेक्शन की डिमांड होगी. हालांकि, सितंबर, 2023 तक टेलीफोन कनेक्शनों की संख्या 118.11 करोड़ हो चुकी थी. वित्त वर्ष 24 के अंत में मोबाइल कस्टमर्स की संख्या 119 करोड़ थी. 

देश में मोबाइल नंबर्स की संख्या बढ़ाने की सख्त जरूरत

पिछले कुछ सालों में 5G, मशीन-टू-मशीन (M2M) कम्युनिकेशन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी नई सर्विसेज की बाढ़ आ गई है. इनके लिए नए नंबरों की जरूरत पड़ेगी आवश्यकता होती है. ट्राई के कंसल्टेशन पेपर के अनुसार, देश में मोबाइल नंबर्स की संख्या बढ़ाने की सख्त जरूरत पड़ेगी. मार्च, 2024 तक देश में टेलीफोन घनत्व 85.7 फीसदी हो चुका है. 

टेलीकॉम कंपनियों के पास 254 करोड़ मोबाइल नंबर

ट्राई के आंकड़ों से पता चलता है कि टेलीकॉम कंपनियों के पास फिलहाल 254 करोड़ मोबाइल नंबर मौजूद हैं. मगर, अक्टूबर, 2023 तक ग्राहकों को 115 करोड़ नंबर बांटे जा चुके थे. ट्राई फोन नंबरों की जमाखोरी के लिए टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना लगाने की प्लानिंग भी कर रहा है. अभी फिक्स्ड लाइन सर्विसेज के लिए इनएक्टिव कनेक्शन की कोई परिभाषा नहीं है. केवल नॉन एक्टिव मोबाइल सब्सक्राइबर्स का कनेक्शन ही काटा जा सकता है.

ये भी पढ़ें 

Most Expensive Cities: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे शहर, जानिए भारत की कौन सी सिटी इस लिस्ट में हुई शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Share Market Opening: खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे
खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget