एक्सप्लोरर

Chennai-Coimbatore Vande Bharat: दक्षिण भारत को एक बार फिर मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात! पीएम मोदी ने चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

Chennai-Coimbatore Vande Bharat: आज पीएम मोदी ने तमिलनाडु को सौगात देते हुए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. आइए जानते हैं इस ट्रेन की टाइमिंग और अन्य डिटेल्स.

Chennai-Coimbatore Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) इस ट्रेन के विस्तार को लगातार बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत (PM Modi Flag Off Chennai-Coimbatore Vande Bharat) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है.

इस ट्रेन के जरिए तमिलनाडु के दो शहर चेन्नई (Chennai) और कोयंबटूर (Coimbatore) के बीच यात्रा का समय एक घंटे तक कम हो जाएगा. इससे पहले पीएम मोदी ने सिकंदराबाद-तिरुपति (Secunderabad-Tirupati Vande Bharat Train) के बीच भी 12वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. इसके अलावा पीएम मोदी ने चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी अनावरण किया.

पीएम मोदी ने चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत को किया रवाना

चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin), रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) की मौजूदगी में देश की 13वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस ट्रेन के जरिए चेन्नई और कोयंबटूर के बीच का 495.28 किलोमीटर का सफर केवल 5 घंटा 50 मिनट में पूरा कर लिया जाएगा. ऐसे में दोनों शहरों के बीच ट्रैवल टाइम में 1 घंटा 20 मिनट के कमी आ जाएगी. यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी.

जानें ट्रेन की टाइमिंग और किराया

चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई से कोयंबटूर के बीच के सफर में सेलम जंक्शन, इरोड जंक्शन और तिरुपूर से होकर गुजरेगी. यह ट्रेन कोयंबटूर से चेन्नई के लिए सुबह 6 बजे रवाना होकर सुबह 11.50 पर चेन्नई पहुंच जाएगी. चेन्नई से कोयंबटूर जाने पर आपको 1,365 रुपये का किराया देना होगा. इसमें 308 रुपये कैटरिंग चार्ज है. वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास में आपको 2,485 रुपये का किराया देना होगा. इसमें 369 रुपये कैटरिंग चार्ज है. वहीं कोयंबटूर से चेन्नई के बीच चेयर कार के लिए 1,215 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2,310 रुपये बतौर किराया देना होगा.

देश में चल रही कुल 13 वंदे भारत एक्सप्रेस

सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत और चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत की शुरुआत के बाद अब देश में कुल 13 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं. यह ट्रेन 100 फीसदी स्वदेशी तकनीक से बनी है. सबसे पहली ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी. इसके बाद से ही लगातार रेलवे कई रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन चला रहा है. रेलवे का यह लक्ष्य है कि आजादी के 75 साल में देशभर में कुल 75 वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएं.

ये भी पढ़ें- ICICI-Videocon Fraud Case: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी चंदा और दीपक कोचर पर कसा सीबीआई का शिकंजा! दाखिल की पहली चार्जशीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget