एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को अगले महीने सरकार देगी खुशखबरी, बैंक खाते में जल्द आने वाला है इतना पैसा लेकिन पहले सुधार लें ये गलतियां

PM Kisan: आम तौर पर हम ध्यान नहीं देते हैं लेकिन छोटी छोटी गलतियों से सरकारी मदद से वंचित रह जाते हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से पहले तुरंत सुधारें ये छोटी छोटी गलतियां.

PM Kisan: देश के किसानों को अगले महीने सरकार खुशखबरी देने वाली है. उनके बैंक खाते में जल्द ही किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर होने वाला है. किसान भाइयों को 15 दिसंबर को दसवीं किस्त बैंक खाते में मिल जाएगी. रजिस्टर्ड बैंक खाते में मोदी सरकार पैसा ट्रांसफर करेगी.

हालांकि कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियों के कारण किसानों को ये पैसा नहीं मिल पाता. आप भी समय रहते इन गलतियों को सुधार लें. पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसा ट्रांसफर किया गया था. सरकार ने अब तक देश के 11.37 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 1.58 लाख करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर किए जा चुके हैं.

क्या है योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की गई थी. इस के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक मदद की जाती है. हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. अब तक किसानों के अकाउंट में 9 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं.

ये गलतियां सुधारिए

- किसान भाइयों को अपना नाम अंग्रेजी में लिखना जरूरी है. अगर आपने हिंदी में नाम लिखा है तो उस पर सुधार करें.

- अप्लाई करने वाले किसान के खाते में नाम और योजना के लिए अप्लाई करने के दौरान नाम की स्पेलिंग में कोई भी गलती नहीं होनी चाहिए.

- बैंक के IFSC कोड सही सही भरा जाना चाहिए.

- बैंक खाता नंबर भरते समय कोई गलती नहीं करनी चाहिए.

- अपने पते को ठीक से देख लें आगर गांव की स्पेलिंग भी गलत हो गई तो नहीं आएगा पैसा.

इन सभी गलतियो को आधार के जरिए ठीक कर लें. अगर किसी भी प्रकार की कोई गलती हो गई तो आपके 2,000 रुपये अटक जाएंगे.

ऐसे सुधारें अपनी गलतियां

सबसे पहले आपको पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको ऊपर की ओर एक लिंक फॉर्मर्स कॉर्नर दिखाई देगा. लिंक पर क्लिक करके आधार एडिट के लिंक को ढूढ़कर क्लिक करना होगा. फिर आपके सामने जो पेज खुलेगा, उस पर आप अपने आधार नंबर को ठीक कर सकते हैं. वहीं अगर खाता नंबर गलत हो भरा गया है तो उसे भी आप ठीक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने कृषि विभाग कार्यालय में या लेखपाल से संपर्क करना होगा. वहां पर जाकर आप इसकी गलती में सुधार करवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

RBI On Digital Lending Apps: देश में आधे से ज्यादा Digital Lending App हैं गैरकानूनी, RBI के वर्किंग कमिटी की रिपोर्ट

Paytm Listing: रीटेल निवेशकों को रुलाया लेकिन विदेश के इन निवेशकों की हुई जमकर कमाई, जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB और Canara Bank ने बदली FD की ब्याज दर, कहां मिलेगा ज्यादा फायदा?
PNB और Canara Bank ने बदली FD की ब्याज दर, कहां मिलेगा ज्यादा फायदा?
छठ पूजा की खरीदारी होगी आसान, Zepto-Blinkit पर मिलेगा सारा सामान
छठ पूजा की खरीदारी होगी आसान, Zepto-Blinkit पर मिलेगा सारा सामान
हवाई सफर में सरकार का बदलाव, 2027 से विमान के फ्यूल में भी होगी ब्लेंडिंग
हवाई सफर में सरकार का बदलाव, 2027 से विमान के फ्यूल में भी होगी ब्लेंडिंग
विदेशी क्लाइंट से कमाई करने वालों के लिए खुशखबरी, RBI ने आसान किए नियम
विदेशी क्लाइंट से कमाई करने वालों के लिए खुशखबरी, RBI ने आसान किए नियम

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget