एक्सप्लोरर

Paytm Listing: रीटेल निवेशकों को रुलाया लेकिन विदेश के इन निवेशकों की हुई जमकर कमाई, जानिए कैसे

Paytm Listing: आम निवेशकों के भले ही पेटीएम लिस्टिंग के बाद आंसू निकल रहे हों लेकिन कंपनी के तमाम निवेशक ऐसे भी हैं जो मालामाल हो गए हैं. पढ़िए आखिर कौन हैं वो लोग.

Paytm Listing: कंपनी का शेयर बाजार में लिस्ट हो गया. हालांकि कारोबार के पहले दिन शेयर IPO के दाम से करीब 28 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ, लेकिन इसके बावजूद कंपनी के चीनी और जापानी निवेशकों ने इसे जमकर कमाई की है. कुछ इस तरह से हुए ये निवेशक मालामाल.

इस कंपनी ने कमाए 1 अरब डॉलर

Paytm में सबसे बड़ी हिस्सेदार कंपनी चीन की Ant Financial और Alibaba ने इस आईपीओ में अपने हिस्से के शेयर बेचकर 1 अरब डॉलर यानी करीब 75 अरब रुपये की कमाई की है. चीन की इन दोनों कंपनियों ने मिलकर Paytm में अपनी 6 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है. Paytm IPO के बाद अब कंपनी में Ant Financial की हिस्सेदारी 28 से घटकर 23 प्रतिशत और Alibaba की हिस्सेदारी 7 प्रतिशत से गिरकर 6 प्रतिशत पर आ गई है.

इसे भी मिले करोड़ों डॉलर

Paytm में जापान की बड़ी इन्वेस्टमेंट कंपनी Softbank की भी अच्छी खासी हिस्सेदारी थी. Paytm IPO में कंपनी ने अपनी हिस्सेदारी बेचकर 40 करोड़ डॉलर यानी करीब 2,970 करोड़ रुपये की कमाई की है. अब Paytm में कंपनी की हिस्सेदारी 18.5 से घटकर 16 प्रतिशत पर आ गई है. वहीं Paytm के शुरुआती दिनों में उस पर भरोसा जताकर निवेश करने वाले Elevation Partners ने भी 40 करोड़ डॉलर के शेयर बेचे हैं. आईपीओ के बाद Paytm में Elevation Partners की हिस्सेदारी 17.5 प्रतिशत से घटकर 15 प्रतिशत पर आ गई है.

सबसे बड़ा IPO

Paytm ने पिछले हफ्ते अपना आईपीओ लॉन्च किया था. 18,300 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में कंपनी ने 8,300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए, जबकि 10,000 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के लिए रखे गए. वहीं कंपनी के शेयर का प्राइस बैंड 2,080 से लेकर 2,150 रुपये रखा गया. जबकि गुरुवार को Paytm Share Price 1950 रुपये पर लिस्ट हुआ और दिन में सबसे अधिक 28प्रतिशत टूटकर 1560 रुपये तक आ गया.

ये भी पढ़ें

What is Cyrptocurrency: क्या है क्रिप्टोकरंसी, जिसके खतरों ने भारत समेत दुनियाभर की सरकारों की नींद उड़ा कर रख दी

Loan Tips: क्या होता है प्रोफेशनल लोन, क्या है इसे लेने की प्रक्रिया? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 मिनट वाली Blinkit ने Instamart को धोया, फूड डिलीवरी में Zomato बहुत आगे
10 मिनट वाली Blinkit ने Instamart को धोया, फूड डिलीवरी में Zomato बहुत आगे
यूपी में शराब की दुकानें बंद, सरकार ने दो दिन के लिए किया ऐलान, लेकिन क्यों?
यूपी में शराब की दुकानें बंद, सरकार ने दो दिन के लिए किया ऐलान, लेकिन क्यों?
छोटे दुकानदारों के लिए बड़ी राहत, 1 नवंबर से आसान होगा GST रजिस्ट्रेशन
छोटे दुकानदारों के लिए बड़ी राहत, 1 नवंबर से आसान होगा GST रजिस्ट्रेशन
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget