एक्सप्लोरर

INOX Leisure-PVR Merger: आईनॉक्स के साथ विलय को लेकर पीवीआर ने शेयरधारकों और लेनदारों की आज बैठक, निवेशकों की टिकी नजरें

PVR Merger With INOX Leisure: पीवीआर और आईनॉक्स लीजर को विलय के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) से मंजूरी मिल गई है.

PVR Called Meeting Before Merger with INOX Leisure: मल्टीप्लेक्स चेन का संचालन करने वाली पीवीआर (PVR) ने आईनॉक्स लीजर (INOX Leisure) के साथ विलय की योजना संबंधित मंजूरी के लिए आज शेयरधारकों और लेनदारों की बैठक बुलाई है. राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण (NCLT) की मुंबई पीठ ने 22 अगस्त को पीवीआर को बैठक बुलाने का निर्देश दिया था. इसके बाद कंपनी ने यह फैसला किया है.

PVR ने शेयर बाजारों को बताया कि पांच सितंबर को प्राप्त एनसीएलटी के आदेश के अनुसार, ऑनलाइन (Online) या अन्य ऑडियो माध्यम से 11 अक्टूबर को शेयरधारकों की बैठक बुलाई है. यह बैठक मंगलवार सुबह 11:30 बजे आयोजित होगी. इस संबंध में सभी निवेशकों को सूचना भेज दी गई थी.

स्थायी लेनदारों के साथ भी आज ही होगी बैठक

कंपनी के स्थायी लेनदारों की बैठक आज ही दोपहर 3 बजे मुंबई में पीवीआर के रजिस्टर्ड ऑफिस में आयोजित की जाएगी. पीवीआर और आईनॉक्स लीजर दोनों ने जून, 2022 में कहा था कि उन्हें अपने विलय के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) से मंजूरी मिल गई है.

आज ही खुलेगा सुजलॉन एनर्जी का राइट इश्यू  

वहीं पीवीआर और आईनॉक्स लीजर से अलग एक और खबर जिस पर निवेशकों की नजर रहेगी, वो है सुजलॉन एनर्जी का 1200 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू आज खुलेगा. कई दिनों से निवेशकों को इसका इंतजार था. कंपनी ने इसे लेकर अपने बयान में कहा है कि सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड ने 11 अक्टूबर, 2022 को अपने 1,200 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू खोलने की घोषणा की है. बयान के मुताबिक, कंपनी पांच रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 2.40 करोड़ तक आंशिक चुकता इक्विटी शेयर जारी करेगी. इस तरह इस शेयर बिक्री से कंपनी 1,200 करोड़ रुपये बाजार से जुटाएगी. यह इशू 4 अक्टूबर को रिकॉर्ड तिथि तक पात्र शेयरधारकों के पास 21 पूर्ण चुकता शेयरों पर पांच राइट्स इश्यू शेयरों के अनुपात में होगा.

ये भी पढ़ें

Watch Video: जामनगर में लोगों के बीच गए पीएम मोदी, मां हीराबेन और अपनी तस्वीर पर दिया ऑटोग्राफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget