एक्सप्लोरर

Jan Dhan Yojana: प्रधानमंत्री जन धन योजना के 10 साल हुए पूरे, नमो ऐप क्विज में हिस्सा लेकर जीतें यह खास इनाम

Jhan Dhan Yojana: प्रधानमंत्री जन धन योजना को शुरू हुए पूरे 10 साल हो चुके हैं. इस खास मौके पर सरकार द्वारा एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. हम आपको इसके डिटेल्स बता रहे हैं.

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन धन योजना के दस साल पूरे हो गए हैं. इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने देश के हर वर्ग को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने की कोशिश की है. योजना के एक दशक पूरे होने के खास मौके पर जश्न मनाया जा रहा है. आप इस योजना से जुड़े कुछ आसान सवालों के जवाब देकर जबरदस्त इनाम जीत सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर एक क्विज का ऐलान किया है. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स इस बारे में पोस्ट शेयर करके उन्होंने जानकारी दी है.

10 सवालों के जवाब देकर जीत सकते हैं कई धमाकेदार इनाम

अपने एक्स पोस्ट पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा है कि हम पीएम जन धन योजना के दस साल पूरे होने के मौके पर हम जन धन 10/10 चैलेंज लेकर आए हैं. इस क्विज में प्रतिभागियों को 10 आसान सवालों के जवाब देने होंगे. जो लोग इन सवालों के जवाब सही देगा, उन्हें पीएम मोदी द्वारा साइन की हुई किताब मिलेगी. यह क्विज आज पूरे दिन के लिए लाइव रहेगा.

कब शुरू हुई योजना

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में इस योजना की शुरुआत 28 अगस्त, 2014 को की थी. इस योजना के तहत सरकार देश के गरीब और ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना चाहती थी. इसके लिए उन्हें जीरो बैलेंस खाता खोलने की सुविधा दी गई. इस स्कीम के तहत सरकार को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर यानी डीबीटी से लोगों को सोशल सिक्योरिटी स्कीम का लाभ पहुंचाने में बड़ी मदद मिली है. इसके जरिए लोगों के खाते में सरकारी स्कीम के पैसे सीधे पहुंच जाते हैं.

योजना के तहत खोले गए 53 करोड़ से अधिक खाते

योजना के दस साल पूरे होने पर देश में कुल 53.13 करोड़ जन धन खाते खोले गए हैं. इस समय देश कुल 53.13 करोड़ जन धन अकाउंट (Jan Dhan Account) हैं. इनमें करीब 2.3 लाख करोड़ रुपये पड़े हुए हैं. वित्त मंत्रालय के अनुसार इनमें से करीब 80 फीसदी अकाउंट एक्टिव हैं. साथ ही अगस्त, 2024 तक ऐसे अकाउंट का औसत बैलेंस बढ़कर 4,352 रुपये हो गया, जो मार्च 2015 में महज 1,065 रुपये था. वित्त मंत्री के अनुसार इस वित्त वर्ष में सरकार ने 3 करोड़ और जन धन खाते खोलने का लक्ष्य रखा है. इसमें से महिलाओं के लगभग 55.6 फीसदी (29.56 करोड़) अकाउंट हैं.

ये भी पढ़ें

Silver Rate Down: चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, सोना भी सस्ता, जानें प्रमुख शहरों के ताजे रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget