एक्सप्लोरर

टर्म इंश्योरेंस लेने का बना रहे हैं प्लान, इन बातों की जानकारी होना है जरूरी

टर्म इंश्योरेंस लेने का फैसला सोच-समझकर करना चाहिए. इस बात का आकलन कर लेना चाहिए कि टर्म पॉलिसी की हमें जरुरत है या नहीं.

नई दिल्ली: कोराना संकट के बाद टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है. टर्म इंश्योरेंस को लेने का फैसला जल्दबाजी में नहीं बहुत सोच समझकर करना चाहिए. इस बात का आकलन कर लेना चाहिए कि टर्म पॉलिसी की हमें जरुरत है या नहीं. इस इंश्योरेंस में मैच्योरिटी बेनीफिट नहीं मिलता है हालांकि पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद यह परिवार को वित्तीय सुरक्षा देता है.

  • सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि टर्म पॉलिसी किसे कहते हैं.  टर्म इंश्योरेंस सीमित अवधि के लिए निश्चित भुगतान दर पर कवरेज प्रदान करती है. यदि पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो मृत्यु लाभ राशि नामांकित व्यक्ति को दी जाती है. यह समझना बहुत जरूरी हैं कि टर्म इंश्योरेंस कोई निवेश नहीं है. इसका फायदा पॉलिसी धारकी की मृत्यु के बाद उसके परिवार को मिलता है.
  • आपको सम अश्योर्ड का आकलन करते समय आमदनी के स्रोत, वर्तमान कर्ज और देनदारियां, परिवार के आश्रित सदस्य,  बच्चों की उच्च शिक्षा, उनके शादी-ब्याह, रिटायरमेंट आदि को ध्यान में रखना चाहिए. टर्म इंश्योरेंस कवर आपकी सालाना आमदनी का कम से कम 10 गुना होना चाहिए.
  • पॉलिसी लेते समय बीमा कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो जरूर देखें. जिसका सबसे अच्छा क्लेम सेटलमेंट रेशियो हो उसी कंपनी का बीमा खरीदें.  दरअसल क्लेम सेटलमेंट रेशियो से इस बात का पता चलता है कि एक इंश्योरेंस कंपनी द्वारा पिछले साल कुल कितना प्रतिशत इंश्योरेंस क्लेम का निपटान किया गया था.
  • इंश्योरेंस कंपनी को हमेशा सही जानकारी देनी चाहिए. बीमा कंपनियों का कहना है कि पॉलिसी धारकों के द्वारा गलत सूचना देने के कारण क्लेम सेटलमेंट लेने में समस्या आती है.
  • राइडर या ऐड-ऑन बेनिफिट्स जरुरत होने पर ही खरीदें. पॉलिसी राइडर या ऐड-ऑन बेनिफिट्स का अर्थ है किसी भी बीमा पॉलिसी के साथ कोई अटैचमेंट. हालांकि राइडर से प्रीमियम का खर्च बढ़ जाता है इसलिए बहुत जरूरत होने पर ही राइडर को शामिल करें.
  • पुरुष बीमाधारक को टर्म इंश्योरेंस प्लान 'मैरिड वुमंस प्रॉपर्टी एक्ट, 1874 (एमडब्ल्यूपी एक्ट) के तहत लेना चाहिए. एमडब्ल्यूपी एक्ट के तहत ली गई टर्म पॉलिसी को ट्रस्ट माना जाता है. पॉलिसी की लाभ राशि पर केवल ट्रस्टियों का ही अधिकार होता है. डेथ क्लेम होने की स्थिति में पॉलिसी से प्राप्त पैसा ट्रस्ट को मिलता है, जिसे ट्रस्टी ही क्लेम कर सकता है. इसे कोई क्रेडिटर या रिश्तेदार क्लेम नहीं कर सकता. ट्रस्ट पत्नी और/या बच्चों के लिए ही क्लेम राशि को सुरक्षित रखता है.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली सरकार ने एलजी को भेजा प्रस्ताव, राजधानी में खोले जाएं जिम, होटल और वीकली मार्केट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flights Alert: जून से हर दिन बंद होंगी करीब 250 घरेलू उड़ानें, दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु सबसे ज्यादा प्रभावित
जून से हर दिन बंद होंगी करीब 250 घरेलू उड़ानें, दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु सबसे ज्यादा प्रभावित
Desi Bling: पत्नी को हर साल 3 किलो सोना देता है ये बिजनेसमैन, ऐसा क्या काम करता है ये अरबपति आदमी?
पत्नी को हर साल 3 किलो सोना देता है ये बिजनेसमैन, ऐसा क्या काम करता है ये अरबपति आदमी?
बड़ी खबर: अब पेट्रोल पंप पर खुद चुन सकेंगे गाड़ी के हिसाब से इथेनॉल ब्लेंड, नया नियम तैयार- रिपोर्ट
अब पेट्रोल पंप पर खुद चुन सकेंगे गाड़ी के हिसाब से इथेनॉल ब्लेंड, नया नियम तैयार- रिपोर्ट
Loan News: कम EMI का मतलब हमेशा सस्ता लोन नहीं, बैंक के इस 'गेम' से बचें, घटेगा ब्याज का बोझ
कम EMI का मतलब हमेशा सस्ता लोन नहीं, बैंक के इस 'गेम' से बचें, घटेगा ब्याज का बोझ

वीडियोज

Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान को फिर निशाना बना रहें Trump | Strait Of Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से किया इनकार
कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से किया इनकार
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
US-China Relations: ट्रंप की बढ़ी धुकधुकी! इंटेलिजेंस में सेंध लगा रहे रूस-चीन, अब क्या करेगा अमेरिका?
ट्रंप की बढ़ी धुकधुकी! इंटेलिजेंस में सेंध लगा रहे रूस-चीन, अब क्या करेगा अमेरिका?
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
'ड्रैगन' को झटका देने की तैयारी में भारत, 30 देशों के साथ मिलकर बड़ा गेम करने का प्लान!
'ड्रैगन' को झटका देने की तैयारी में भारत, 30 देशों के साथ मिलकर बड़ा गेम करने का प्लान!
Monsoon Tracker: मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
Embed widget