एक्सप्लोरर

PIB Fact Check: क्या मोदी सरकार ने शुरू की 'एक परिवार एक नौकरी योजना'? जानें वायरल मैसेज की सच्चाई

Viral Message Fact Check: पीआईबी ने इस मामले में फैक्ट चेक करके इस वायरल मैसेज और यूट्यूब वीडियो की सच्चाई बताई है. अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस मामले पर ट्वीट करके बताया है

PIB Fact Check of Viral Message: देश में बेरोजगारी (Unemployment Problem) एक बड़ी समस्या के रूप में उभरी है. अभी फिलहाल देश के करोड़ों युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं. ऐसे में कई फ्रॉड करने वाले लोग युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उन्हें फ्रॉड का शिकार (Fraud) बना सकते हैं. आजकल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा कि मोदी सरकार 'एक परिवार एक नौकरी योजना' लेकर आई हैं.

सोशल मीडिया (Social Media) पर यह दावा किया जा रहा है कि इस योजना के जरिए केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) देश में बढ़ रही बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए एक परिवार एक नौकरी योजना लेकर आई है. इस स्कीम के जरिए सरकार हर घर के एक व्यक्ति को नौकरी दे रही हैं. ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर यह मैसेज खूब शेयर कर रहे हैं. अगर आपको भी यह मैसेज मिल है तो इस पर विश्वास करने से पहले इस मैसेज की सच्चाई जान (Viral Message) लें. हम आपको यह बताते हैं कि PIB ने अपने फैक्ट चेक में क्या पाया है. साथ ही यह जानते हैं कि क्या वाकई में सरकार इस तरह की कोई योजना चला रही है या नहीं.

PIB ने किया फैक्ट चेक-
PIB ने इस मामले में फैक्ट चेक (PIB Fact Check) करके इस वायरल मैसेज और यूट्यूब वीडियो की सच्चाई बताई है. अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस मामले पर ट्वीट करके बताया है, 'एक YouTube वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार की 'एक परिवार एक नौकरी योजना' के तहत हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी.' इस फैक्ट चेक से यह पता चला है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रहा है. इसके साथ ही लोगों से इस तरह के मैसेज को शेयर करने से बचने के लिए भी कहा गया है.

वायरल मैसेज के करें क्रॉस चेक-
पीआईबी ने लोगों से सतर्क करते हुए कहा है कि आप इस तरह के किसी भी फर्जी मैसेज पर विश्वास न करें. किसी भी मैसेज को किसी को फॉरवर्ड करने से पहले उसे क्रॉस चेक करें. अगर कोई व्यक्ति आपको नौकरी का झांसा देता है तो उस पर विश्वास करके अपने निजी जानकारी जैसे आधार डिटेल्स, पैन डिटेल्स, बैंक खाते की जानकारी देने से पहले उसे क्रॉस वेरीफाई जरूर करें. इससे बाद में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक को पहली तिमाही में 2071 करोड़ का प्रॉफिट! पढ़ें पूरी खबर

Railway Update: आज रेलवे ने 194 ट्रेनों को किया रद्द और 24 डायवर्ट, चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिकॉर्ड हाई से 38600 रुपए से ज्यादा टूटा सोने का भाव, क्यों गिर रहे दाम?
रिकॉर्ड हाई से 38600 रुपए से ज्यादा टूटा सोने का भाव, क्यों गिर रहे दाम?
UPI बना दुनिया का सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम, ट्रांजैक्शंस हर महीने 24000 करोड़ पार
UPI बना दुनिया का सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम, ट्रांजैक्शंस हर महीने 24000 करोड़ पार
खतरे में दिल्ली का कारोबार, व्यापारियों ने PM, CM, राहुल गांधी से लगाई गुहार
खतरे में दिल्ली का कारोबार, व्यापारियों ने PM, CM, राहुल गांधी से लगाई गुहार
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाषा में मर्यादा होनी चाहिए...' PM मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी पर भड़के राजनाथ सिंह
'भाषा में मर्यादा होनी चाहिए...' PM मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी पर भड़के राजनाथ सिंह
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget