एक्सप्लोरर

Capital Gain Tax On Gold: फिजिकल गोल्ड को ऐसे बनाएं डिजिटल, नहीं देना होगा कैपिटल गेन टैक्स

Physical Gold To EGR Conversion: सोने में पैसे लगाना भारतीयों के लिए निवेश का पारंपरिक तरीका है. हालांकि बदलते समय के साथ सोने में इन्वेस्ट करने के तरीके में भी बदलाव आया है.

सोना (Gold) निवेश एवं बचत का पारंपरिक माध्यम रहा है. पहले के जमाने में लोग सोने के आभूषणों में पैसे लगाते थे. आज भी भारतीय घरों में आभूषणों के रूप में सोने का विशाल भंडार जमा है. अब बदले जमाने में सोने में निवेश करने का स्वरूप भी बदला है. नई पीढ़ी के लोगों के साथ ही कई जानकार लोग अब सोने के गहनों यानी फिजिकल गोल्ड (Physical Gold) के बजाय डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) में निवेश करना पसंद करने लगे हैं. अब सरकार ने भी ऐसे लोगों का प्रोत्साहित करने का रास्ता तैयार किया है.

डिजिटल गोल्ड के ये फायदे

सबसे पहले बात करते हैं डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्टमेंट के फायदे की. अगर आप पारंपरिक तरीके से फिजिकल गोल्ड में निवेश करते हैं तो इसके कई नुकसान हैं. इन्हें अपने पास रखने पर सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है, जबकि बैंक लॉकर में रखने पर खर्च लगते हैं. इसके अलावा जब जरूरत पड़ने पर इन्हें कैश कराने जाएं तो भी पूरे पैसे नहीं मिलते हैं. डिजिटल गोल्ड के मामले में ये सब झंझट नहीं होता है और इन्हें चंद मिनटों में कैश कराना भी संभव होता है.

ऐसे में नहीं लगेगा टैक्स

अब आपको एक ऐसा तरीका बताते हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप आसानी से फिजिकल गोल्ड को डिजिटल गोल्ड में बदल सकते हैं और आपको ऐसा करने पर किसी प्रकार का टैक्स भी नहीं देना होगा. दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन (FM Nirmala Sitharaman) ने बजट 2023 में एक प्रस्ताव किया है. इसके तहत, फिजिकल गोल्ड को इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट (EGR) यानी ई-गोल्ड में बदलने पर टैक्स नहीं लगेगा. इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में बदलने पर भी टैक्स नहीं लगेगा.

ई-गोल्ड को बढ़ावा देना लक्ष्य

बजट में यह घोषणा ई-गोल्ड को बढ़ावा देने के लिए की गई है. प्रस्तावित संसोधन के मुताबिक, अगर सेबी रजिस्टर्ड वॉलेट मैनेजर के जरिए फिजिकल गोल्ड को ई-गोल्ड और ई-गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में बदला जाता है तो इसे ट्रांसफर नहीं माना जाएगा. मतलब यह कैपिटल गेन के दायरे में नहीं आएगा. कैपिटल गेन टैक्स तभी चुकाना होगा, जब स्टॉक एक्सचेंज पर इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड को उस व्यक्ति की ओर से बेचा जाता है, जिसने उसे फिजिकल गोल्ड से ई-गोल्ड में तब्दील कराया है. ठीक वैसे ही, अगर कोई निवेशक इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड खरीदने के बाद में उसे फिजिकल गोल्ड में बदलकर बाजार में बेचता है तो केवल फिजिकल गोल्ड की बिक्री के वक्त ही उसे टैक्स चुकाना होगा. अगर  सोना बेचकर उससे मिले रुपए से ई-गोल्ड खरीदा जाता है तो कैपिटल गेन टैक्स का भुगतान नहीं करना होगा.

इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट (EGR) या ई-गोल्ड क्या है?

इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट एक तरह की रसीद है, जो सोने की वैल्यू को होल्ड करती है. शेयर की तरह ई-गोल्ड के लिए डीमैट अकाउंट की जरूरत होती है. शेयर के जैसे ही यह आपके डीमैट अकाउंट में जमा रहते हैं और स्टॉक एक्सचेंज पर इनकी ट्रेडिंग होती है. जरूरत के वक्त डीमैट खाते में रखे ई-गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में बदला जा सकता है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने अक्टूबर 2022 में EGR लॉन्च किया था.

असल सोने को ई-गोल्ड में कैसे बदले?

निवेशक नॉमिनेटेड डिलिवरी सेंटर पर सोना जमा कर इसे ई-गोल्ड में बदल सकता है. सोना देने के बाद डिपॉजिटरी रसीद डीमैट खाते में जमा हो जाती है. तब इसकी ट्रेडिंग की जा सकती है. मतलब आप चाहे तो इसे स्टॉक एक्सचेंज पर बेच सकते हैं. ठीक, इसी तरह EGR निवेशक को वास्तविक सोना हासिल करने के लिए डिपॉजिटरी से अनुरोध करना होता है. वॉलेट मैनेजर EGR को सोने में बदलता है और इसे वॉल्ट सेंटर से लिया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget