एक्सप्लोरर

PhonePe IPO: आईपीओ लाने से पहले PhonePe का बड़ा ऐलान, प्राइवेट से बनी पब्लिक लिमिटेड कंपनी

PhonePe: अपने अगले आईपीओ में 15 बिलियन डॉलर का वैल्यूएशन हासिल करने का लक्ष्य रखने वाली फिनटेक कंपनी फोनपे प्राइवेट कंपनी से अब पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल गई है.

PhonePe: दिग्गज फिनटेक कंपनी फोनपे आईपीओ लाने से पहले एक प्राइवेट कंपनी से पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल गई है. फोनपे ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) के पास दाखिल रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, सदस्यों को सूचित किया जाता है कि प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) की प्रक्रिया के लिए आवश्यक शर्तों में से एक के रूप में, कंपनी को कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी में बदलना जरूरी है. इसी के साथ कंपनी का नाम फोनपे प्राइवेट लिमिटेड से बदलकर फोनपे लिमिटेड कर दिया जाएगा. 

क्यों जरूरी है पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनना? 

बता दें कि आईपीओ के जरिए कंपनी पहली बार जनता के लिए प्राइमरी मार्केट में शेयर बेचती है. अब चूंकि एक प्राइवेट कंपनी के पास जनता को शेयर जारी करने की अनुमति नहीं होती है. जबकि पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनने से कंपनी को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग की इजाजत मिलती है.

लिस्टिंग का मतलब यह है कि कंपनी के शेयर अब जनता के लिए उपलब्ध हैं और अब इन्हें स्टॉक मार्केट में खरीदा या बेचा जा सकता है. कंपनी IPO के जरिए जनता को शेयर बेचकर बड़ी मात्रा में पूंजी जुटा सकती है. 

फरवरी में किया था आईपीओ लाने का ऐलान

बता दें कि वॉलमार्ट समर्थित डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe ने 20 फरवरी को आईपीओ लाने की घोषणा की थी. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 फरवरी को कंपनी ने IPO के लिए सलाहकार के रूप में कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन, सिटी और मॉर्गन स्टेनली को चुना.

गौरतलब है कि फोनपे सिंगापुर से अपना कारोबार भारत में शिफ्ट करने वाली पहली भारतीय कंपनी है. कंपनी का मालिकाना हक वॉलमार्ट के पास है. साल 2022 में सिंगापुर से भारत स्थानांतरण के दौरान कंपनी को सरकार को लगभग 8,000 करोड़ रुपये का टैक्स भी देना पड़ा था. 

PhonePe के फाउंडर और सीईओ समीर निगम के नेतृत्व में फोनपे ने 2023 में 1 बिलियन डॉलर के फंडिंग राउंड में 100 मिलियन डॉलर जुटाए थे, जिसका  प्री-मनी वैल्यूएशन 12 बिलियन डॉलर था. वॉलमार्ट के पास इसके सबसे अधिक शेयर हैं, जबकि अन्य निवेशकों में माइक्रोसॉफ्ट, जनरल अटलांटिक, टाइगर ग्लोबल, रिबिट कैपिटल, टीवीएस कैपिटल, टेनसेंट और कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी शामिल हैं. 

 

ये भी पढ़ें:

चीन अब अमेरिका से नहीं खरीद रहा LNG, ऑस्ट्रेलिया और कतर के बाद अब इस देश से हो रही है सप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget