एक्सप्लोरर

पेट्रोलियम मंत्रालय की सफाई, नहीं रोकी गई है एलपीजी कस्टमर्स को दी जाने वाली सेवाएं और बेनेफिट

LPG Cylinders: तीनों सरकारी तेल कंपनियां बोगस एलपीजी उपभोक्ताओं की पहचान करने के लिए बायोमेट्रक आधार सत्यापन कर रही हैं.

LPG Consumers: घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन के आधार सत्यापन को लेकर प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम मंत्रालय (Ministry of Petroleum & Natural Gas) ने स्पष्टीकरण जारी किया है. मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे एलपीजी ग्राहक जिनका बायोमेट्रिक आधार सत्यापन नहीं हुआ है ऐसे किसी भी ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं और बेनेफिट को रोका नहीं गया है. मंत्रालय ने बताया कि सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी कस्टमर्स के बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन के प्रोसेस को पूरा करने में जुटी हुई हैं. 

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer) स्कीमों के लिए आधार बेस्ड ऑथेंटिफिकेशन (Aadhaar Based Authentication ) के जरिए लाभार्थियों की सटीक, रियल-टाइम और कॉस्ट-इफेक्टिव आइडेंटिफिकेशन, प्रमाणीकरण और डुप्लीकेशन को रोकने में मदद मिलती है. मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना ( Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के एसओपी में बताया गया है कि नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने खातिर बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन जरूरी है. विकसित भारत संकल्प कैंपों के दौरान 35 लाख प्रधानमंत्री उज्जवला योजना बायोमेट्रक आधार सत्यापन किया गया है. 

मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2023 में उसने सरकारी तेल कंपनियों को निर्देश जारी कर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और पहल स्कीम के लाभार्थियों के बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिफिकेशन को शुरू कर उसे पूरा करने को कहा था. मंत्रालय ने बताया कि घरेलू एलपीजी कस्टमर्स एलपीजी सिलेंडर की डिलिवरी पर या एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम में जाकर या तीनों सरकारी तेल कंपनियों के ऐप पर जाकर बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिफिकेशन कर सकते हैं. 

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सरकारी तेल कंपनियां बोगस कस्टमर्स की पहचान कर उन्हें हटाने के लिए एलपीजी ग्राहकों के ईकेवाईसी आधार ( eKYC Aadhar ) ऑथेंटिफिकेशन कर रही है. उन्होंने बताया कि बोगस कस्टमर्स के नाम पर  कुछ गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स कमर्शियल सिलेंडर बुक कर देते हैं. उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए तेल कंपनियां या सरकार ने कोई डेडलाइन तय नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों ने सूचित किया है कि एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के शोरूम पर कस्टमर्स का कोई जमावड़ा नहीं हो रहा है. 

दरअसल केरल विधानसभा में नेता विपक्ष वीडी सथीशन ने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के शोरूम के बाहर भीड़ जमा होने को लेकर पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखा था.  

ये भी पढ़ें 

मारुति सुजुकी के स्टॉक में आई 850 रुपये से ज्यादा की उछाल, योगी सरकार के इस फैसले से मिला बूस्टर डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत
आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत
आज शनिवार को बैंक में है छुट्टी या खुला है ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज शनिवार को बैंक में है छुट्टी या खुला है ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
Explained: गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget