एक्सप्लोरर

ईंधन के दामों में लगी आग: लगातार पांचवें दिन भी बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल के दाम में बदलाव नहीं

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण देश में पेट्रोल के दाम में वृद्धि हुई है. दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 74.05 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

नई दिल्ली: पेट्रोल के दाम में लगातार पांचवें दिन सोमवार को बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा. जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. राजधानी दिल्ली में करीब डेढ़ महीने बाद फिर पेट्रोल का भाव 74 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया है. जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74.05 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इससे पहले पांच अक्टूबर 2019 को दिल्ली में पेट्रोल 74.04 रुपये प्रति लीटर था.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण देश में पेट्रोल के दाम में वृद्धि हुई है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में हालांकि सोमवार को स्थिरता बनी रही लेकिन बेंट्र क्रूड का भाव करीब दो महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है.

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार पांचवें दिन दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की, लेकिन डीजल की कीमत में लगातार छठे दिन कोई बदलाव नहीं किया. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल बढ़कर 74.05 रुपये, 76.74 रुपये, 79.71 रुपये और 76.97 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम 65.79 रुपये, 68.20 रुपये, 69.01 रुपये और 69.54 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का जनवरी डिलीवरी अनुबंध सोमवार को 0.05 फीसदी की नरमी के साथ 63.31 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था, जो कि 23 सितंबर के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है जब ब्रेंट क्रूड का भाव 64.77 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था. अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के जनवरी अनुबंध में 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 57.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

दिल्ली-मुंबई में लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल के दाम स्थिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon- Flipkart ने बेच दिए बिना लाइसेंस वाले CCTV कैमरे, उल्लंघन पर मचा हड़कंप
Amazon- Flipkart ने बेच दिए बिना लाइसेंस वाले CCTV कैमरे, उल्लंघन पर मचा हड़कंप
UPI पर MDR माफ करेगा ये बैंक, MD-CEO ने कहा- हम विचार कर रहे हैं
UPI पर MDR माफ करेगा ये बैंक, MD-CEO ने कहा- हम विचार कर रहे हैं
देश के कई हिस्सों में NO UPI Day, व्यापारियों ने काले कपड़े से ढके QR कोड
देश के कई हिस्सों में NO UPI Day, व्यापारियों ने काले कपड़े से ढके QR कोड
Share Market: 25 साल में बाजार का सबसे बुरा हाल, लगातार 8 हफ्ते तक गिरा
Share Market: 25 साल में बाजार का सबसे बुरा हाल, लगातार 8 हफ्ते तक गिरा

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?
Thursday Box Office: 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें-'हनुमान अंश'-'मिर्जापुर' का कलेक्शन
थर्सडे को 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
डेयरी शुरू करने की प्लानिंग? चुनें गाय की ये नस्लें, 35 लीटर तक देती हैं दूध
डेयरी शुरू करने की प्लानिंग? चुनें गाय की ये नस्लें, 35 लीटर तक देती हैं दूध
Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में 4G फोन पर 6 महीने डेटा फ्री
Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में 4G फोन पर 6 महीने डेटा फ्री
Embed widget