एक्सप्लोरर

दिल्ली वालों को जल्द मिलेगी अच्छी खबरः यूपी के मुकाबले मिलेगा सस्ता पेट्रोल, डीजल

दिल्ली में अन्य राज्यों के मुकाबले पेट्रोल और डीजल सस्ता रहता आया है लेकिन बीजेपी शासित राज्यों ने पांच अक्टूबर को वैट में कटौती की जिससे गाजियाबाद और नोएडा में ईंधन सस्ता हो गया था.

नई दिल्ली: दिल्ली में पेट्रोल और डीजल जल्दी ही उत्तर प्रदेश के मुकाबले फिर से सस्ता हो जायेगा. इसका कारण मूल्यानुसार शुल्क (वैट) ढांचा है जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजधानी में इन दोनों ईंधनों के दाम में अच्छी-खासी कटौती हो रही है. परंपरागत रूप से दिल्ली में अन्य राज्यों के मुकाबले पेट्रोल और डीजल सस्ता रहता आया है. इसका कारण दिल्ली में बिक्री कर यानी वैट की दर कम होना रहा है. बीजेपी शासित राज्यों ने पांच अक्टूबर को वैट में कटौती की जिससे गाजियाबाद और नोएडा में ईंधन सस्ता हो गया था. उत्तर प्रदेश के ये दोनों शहर दिल्ली से सटे हैं.

पेट्रोल, डीजल के दाम में कटौती के दिन पांच अक्टूबर को दिल्ली के मुकाबले उत्तर प्रदेश में पेट्रोल के दाम जहां 3 रुपये लीटर और डीजल 2.3 रुपये लीटर सस्ता हो गया था वहीं अब यह अंतर कम होकर पेट्रोल पर केवल 44 से 57 पैसे तथा डीजल पर करीब एक रुपये रह गया है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के दैनिक मूल्य संशोधन के विश्लेषण से इस स्थिति का पता चलता है.

दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 71.72 रुपये लीटर रही रही जबकि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 71.15 रुपये तथा नोएडा में 71.28 रुपये लीटर रही. राष्ट्रीय राजधानी में एक लीटर डीजल की कीमत 66.39 रुपये रही. वहीं गाजियाबाद और नोएडा में यह क्रमश: 65.31 रुपये तथा नोएडा में 65.44 रुपये लीटर रही. उद्योग सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल के दाम में गिरावट जारी रहती है तो यह अंतर अगले कुछ दिनों में समाप्त हो जाएगा. अगले हफ्ते दिल्ली में ईंधन के दाम उससे सटे उत्तर प्रदेश के आसपास के शहरों के मुकाबले नीचे आ जायेंगे.

योगी के मंत्री ने कहा, मुस्लिम इज्तिमा के दिन ऐसा क्यों हुआ, ये VHP-RSS औऱ बजरंग दल की साजिश

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने की वजह से पूरे देश में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो रहा है. लेकिन अलग अलग राज्यों में वैट की दर अलग अलग होने की वजह से ईंधन के दाम में होने वाली कटौती भी अलग अलग होती है. कंपनी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल पर वैट 27 फीसदी लगाता है वहीं डीजल पर 16.75 फीसदी वैट लगता है और इसके ऊपर वातावरण को बेहतर बनाये रखने के लिये 250 रुपये प्रति किलोलीटर शुल्क लगाया जाता है.

वहीं, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पर 23.78 फीसदी या 14.41 रुपये लीटर जो भी अधिक हो की दर से वैट लगाया जाता है. डीजल पर यह 14.05 फीसदी या 8.43 रुपये लीटर जो भी अधिक हो, की दर से लगाया जाता है. सूत्रों का कहना है कि जब दाम घट रहे होते हैं तो उत्तर प्रदेश में वैट को स्थिर दर से लगाया जाता है, इससे मूल्यानुसार के मुकाबले दाम ऊंचे रहते हैं. इससे दिल्ली के मुकाबले उत्तर प्रदेश में दाम में गिरावट कम आती है. यही वजह है कि पेट्रोल, डीजल के दाम दिल्ली में एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुकाबले नीचे आ जायेंगे.

जोधपुर में निक जोनास संग शादी के बाद आज दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन देंगी प्रियंका चोपड़ा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने पर अगस्त से लेकर चार अक्टूबर तक दिल्ली में पेट्रोल का दाम 84 रुपये लीटर और मुंबई में 91.34 रुपये लीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया था. डीजल का दाम दिल्ली में 75.45 रुपये और मुंबई में 80.10 रुपये की लीटर की सर्वकालिक ऊंचाई को छू गया था. लेकिन उसके बाद पहले केन्द्र सरकार ने उत्पाद शुल्क कम किया और फिर राज्यों ने वैट में कटौती की. बाद में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम नीचे आने से दोनों ईंधनों के दाम और कम हो गये.

यह भी देखें: ऐसा भी होता है: हैदराबाद में हैरतअंगेज हेयरकट,सिर पर आग लगाकर काटा बाल । देखिए वायरल खबरें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
आज करवाचौथ के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
आज करवाचौथ के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
Diwali 2026 Gift: दिवाली पर बॉस ने कर्मचारियों को बांटी Kia Sonet, हरियाणा की कंपनी का कमाल
दिवाली पर बॉस ने कर्मचारियों को बांटी Kia Sonet, हरियाणा की कंपनी का कमाल
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget