एक्सप्लोरर

Petrol-Diesel Demand: जुलाई में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की मांग, बिजली खपत में आई कमी, जानें कारण

Petrol-Diesel Demand in July 2024: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जुलाई में पेट्रोल और डीजल की खपत के आंकड़े पेश किए हैं. इसके अनुसार दोनों की मांग में इजाफा हुआ है.

Petrol-Diesel Demand in July 2024: जुलाई में देश में पेट्रोल-डीजल की डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिली है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में पेट्रोल की बिक्री में 10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. वहीं, डीजल की सेल्स में 4.3 फीसदी का इजाफा हुआ है. यह आंकड़े अगस्त में जारी किए गए हैं. जुलाई में आर्थिक गतिविधियों में तेजी के कारण पेट्रोल-डीजल की मांग में बढ़त देखने को मिला है.

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही की तुलना में जुलाई में पेट्रोल-डीजल की मांग जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है. पहली तिमाही में पेट्रोल की मांग में 7.1 फीसदी और डीजल की मांग में 1.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.

जेट फ्यूल और रसोई गैस की डिमांड में आई तेजी

इसके अलावा पिछले महीने जुलाई में एविएशन फ्यूल यानी जेट फ्यूल की मांग में भी बढ़त देखने को मिली है. जुलाई में जेट फ्यूल की खपत में 9 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की बिक्री में 11 फीसदी की बढ़त आई है. पहली तिमाही में जेट फ्यूल की बिक्री में 11.40 फीसदी और रसोई गैस की खपत में 5 फीसदी की तेजी देखी गई है.

क्यों बढ़ी पेट्रोल-डीजल की खपत

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, देश में तेल की मांग में मजबूती कई कारणों से देखने को मिली है. पिछले महीने कार और बाइक जैसे वाहनों की ज्यादा बिक्री और गर्मियों की छुट्टी खत्म होने के बाद स्कूल खुलने के कारण गाड़ियों की आवाजाही बढ़ी है. ऐसे में इसका असर पेट्रोल की डिमांड पर दिख रहा है. वहीं, डीजल का इस्तेमाल ज्यादातर लंबी दूरी के वाहनों, खनन, खेती और भारी गाड़ियों के लिए किया जाता है. ऐसे मजबूत औद्योगिक गतिविधियों के कारण डीजल की खपत में इजाफा हुआ है. देश में बढ़ती हवाई यात्रा का असर जेट फ्यूल की मांग पर दिख रहा है. ग्राहकों की बढ़ रही संख्या का असर रसोई गैस की डिमांड पर दिख रहा है.

बिजली डिमांड में आई कमी

भारत में जहां पेट्रोल-डीजल की खपत में इजाफा हुआ है वहीं, बिजली की डिमांड में गिरावट आई है. इस महीने बिजली की डिमांड में 3.5 फीसदी की बढ़त हुई और यह 145 बिलियन यूनिट्स पर पहुंच गई है. पिछले साल इस दौरान 140.40 बिलियन यूनिट्स की बिजली की खपत हुई थी. ऐसे में जहां पिछले महीनों में बिजली की डिमांड में 8 से 9 फीसदी का इजाफा हो रहा था, जुलाई में यह कम हो गया है. बिजली की खपत में कमी के पीछे मुख्य कारण मानसून है. गर्मी कम होने के साथ एसी का इस्तेमाल कम हुआ है. इसका असर आंकड़ों पर दिख रहा है.

ये भी पढ़ें

UPI Growth: यूपीआई का नया रिकॉर्ड, एक महीने में लोगों ने कर डाले 14 अरब से ज्यादा ट्रांजेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, किसानों को 8 बिलियन डॉलर का डीजल बांटेंगे
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, किसानों को 8 बिलियन डॉलर का डीजल बांटेंगे
सुबह- सुबह सोना- चांदी ने दी खुशखबरी, दाम हुए धड़ाम, जानें 21 अक्टूबर का ताजा रेट
सुबह- सुबह सोना- चांदी ने दी खुशखबरी, दाम हुए धड़ाम, जानें 21 अक्टूबर का ताजा रेट
Qualcomm layoffs: चिप कंपनी क्वालकॉम ने किया बड़ी छंटनी का ऐलान, 52000 कर्मचारियों को भेजा मेमो
चिप कंपनी Qualcomm ने किया बड़ी छंटनी का ऐलान, 52000 कर्मचारियों को भेजा मेमो
SBI के 3900 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, अब बैंक ने भी माना
SBI के 3900 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, अब बैंक ने भी माना

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget