एक्सप्लोरर

UPI Growth: यूपीआई का नया रिकॉर्ड, एक महीने में लोगों ने कर डाले 14 अरब से ज्यादा ट्रांजेक्शन

UPI Transaction Record: यूपीआई से पेमेंट लगातार लोकप्रिय हो रहा है. ताजे आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं. मई महीने में तो यूपीआई ट्रांजेक्शन ने नया रिकॉर्ड ही बना दिया...

यूपीआई ने डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में अहम योगदान दिया है. इसके चलते पेमेंट करना चुटकियों का काम हो गया है. यूपीआई से पेमेंट में होने वाली आसानी के चलते यह लोगों का पसंदीदा माध्यम बन गया है. मई में इस कारण यूपीआई से पेमेंट का नया रिकॉर्ड बन गया है.

पहली बार 14 अरब के पार

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई के आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में यूपीआई के जरिए 14.04 अरब लेन-देन किए गए. यह इतिहास में पहला ऐसा मौका है, जब किसी एक महीने में यूपीआई के जरिए 14 अरब से ज्यादा लेन-देन प्रोसेस किए गए.

अप्रैल में कम हो गए थे लेन-देन

इससे पहले अप्रैल महीने में यूपीआई से 13.3 अरब ट्रांजेक्शन हुए थे. अप्रैल महीने के दौरान यूपीआई से लेन-देन में हल्की गिरावट आई थी. मार्च महीने में यूपीआई से टोटल 13.44 बिलियन ट्रांजेक्शन किए गए थे. अप्रैल का आंकड़ा इसकी तुलना में करीब 1 फीसदी कम था.

वैल्यू के हिसाब से आई इतनी तेजी

वैल्यू के हिसाब से भी यूपीआई से लेन-देन में शानदार ग्रोथ आई है. आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में यूपीआई से किए गए सारे लेन-देन की वैल्यू 20.45 लाख करोड़ रुपये रही. उससे एक महीने पहले अप्रैल में यूपीआई से हुए ट्रांजेक्शन की वैल्यू 19.64 लाख करोड़ रुपये रही थी. यानी एक महीने में यूपीआई से लेन-देन में वैल्यू के हिसाब से 4 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ आई.

डेली ट्रांजेक्शन में 49 फीसदी ग्रोथ

पिछले महीने के दौरान यूपीआई से हर रोज औसतन 45.3 करोड़ लेन-देन किए गए. डेली ट्रांजेक्शन की औसत रकम का आंकड़ा 65,966 करोड़ रुपये रहा. यह सालाना आधार पर 49 फीसदी की शानदार ग्रोथ है.

यूपीआई को ग्लोबल बनाने की योजना

यह आंकड़ा ऐसे समय आया है, जब हाल ही में रिजर्व बैंक ने यूपीआई को देश से बाहर लोकप्रिय बनाने की योजना का खुलासा किया है. आरबीआई का लक्ष्य यूपीआई को कम से कम 20 अन्य देशों में इस्तेमाल में लाने का है. इस दिशा में पहले ही सफलता हाथ लग चुकी है और श्रीलंका, नेपाल, यूएई समेत कई देशों में यूपीआई से लेन-देन की शुरुआत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: चुनावी रिजल्ट वाले सप्ताह में इन शेयरों से कमा सकते हैं बाजार के निवेशक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget