एक्सप्लोरर

Paytm: पेटीएम बन गया मल्टीबैगर स्टॉक, 100 फीसदी से ज्यादा दे दिया रिटर्न, 3 महीने में मारी दोगुनी उछाल

Paytm Share Price: पेटीएम ने हाल ही में अपने इवेंट और मूवी टिकट बिजनेस को जोमाटो को बेच दिया था. साथ ही उसे पेटीएम पेमेंट सर्विसेज में अपनी हिस्सेदारी कम करने की मंजूरी भी मिल गई है.

Paytm Share Price: फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) का शेयर दो दिन से जबरदस्त उछाल मार रहा है. हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन शुक्रवार को भी इसमें 13.86 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया और यह 631.30 रुपये का आंकड़ा छू गया था. इसी साल 9 मई को 310 रुपये के 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर को छूने वाला पेटीएम का स्टॉक (Paytm Stock) अब मात्र 3 महीनों में 100 फीसदी से ज्यादा उछाल मारकर मल्टीबैगर स्टॉक बन गया है. शुक्रवार शाम यह NSE पर 67 रुपये ऊपर जाकर 621.90 रुपये पर बंद हुआ है. 

मई से लेकर अब तक 103 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया 

शुक्रवार को ट्रेडिंग के दौरान पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) के शेयर में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला. इसने 543 रुपये के निचले स्तर से लेकर 631 रुपये के उच्चतम स्तर तक खूब उठापटक देखी. यह मई से लेकर अब तक 103 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है. डिजिटल पेमेंट कंपनी ने हाल ही में अपना इवेंट और मूवी टिकट बिजनेस जोमाटो (Zomato) को बेच दिया था. यह डील 2,048 करोड़ रुपये में हुई थी. इस डील के चलते अब पेटीएम की तरफ निवेशकों का रुख पॉजिटिव बना हुआ है. 

जोमाटो को बेच दिया इवेंट और मूवी टिकट बिजनेस

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर बैन लगा देने के बाद लंबे समय तक कंपनी को भारी संकट का सामना करना पड़ा है. अब जोमाटो से डील करने के बाद पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने कहा था कि अब कंपनी अपने कोर बिजनेस फाइनेंशियल सर्विसेज पर ध्यान देगी. साथ ही उन्हें वित्त मंत्रालय की तरफ से पेटीएम पेमेंट सर्विसेज (Paytm Payments Services) में अपनी हिस्सेदारी घटाने की मंजूरी भी मिल गई है. इसके चलते वह दोबारा से पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकेंगे.

पेटीएम का सबसे खराब अब शायद गुजर गया 

विशेषज्ञों ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा कि पेटीएम का सबसे खराब समय शायद गुजर चुका है. हालांकि, अभी कुछ चिंताएं बनी हुई हैं. आईपीओ को लेकर चल रही जांच इनमें से एक है. ऐसे में आप लॉन्ग टर्म को लेकर सावधानी से इस स्टॉक पर निवेश कर सकते हैं. हालांकि, पेटीएम स्टॉक के लिए अब 530 रुपये सबसे निचला स्तर माना जा रहा है. इसके 685 रुपये तक जाने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

Richest NRI: ये हैं 10 सबसे अमीर NRI, भारत से जाकर अपने दम पर खड़ा किया कारोबारी साम्राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget