एक्सप्लोरर

Paytm IPO: आईपीओ से पहले पेटीएम ने जुटाए 8,235 करोड़ रुपये, एंकर निवेशकों से जुटाया फंड

Paytm IPO: पेटीएम का आईपीओ 8 नवंबर को खुलेगा और 10 नवंबर को बंद होगा. पेटीएम का आईपीओ 8 नवंबर को खुलेगा. कोल इंडिया के 2010 में आईपीओ के बाद 18,300 करोड़ रुपये का यह आईपीओ देश में सबसे बड़ा होगा.

Paytm IPO:  डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ने अपने आरंभिक शेयर बिक्री से पहले बुधवार को एंकर निवेशकों से 8,235 करोड़ रुपये जुटाए. पेटीएम ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया कि उसने एंकर निवेशक दौर में ब्लैकरॉक, सीपीपी निवेश बोर्ड, बिरला एमएफ और अन्य निवेशकों से फंड जुटाए.

ब्लैकरॉक ने 1,045 करोड़ रुपये, कनाडा पेंशन योजना निवेश बोर्ड ने 938 करोड़ रुपये और जीआईसी ने 533 करोड़ रुपये का निवेश किया. बता दें पेटीएम का आईपीओ 8 नवंबर को खुलेगा और 10 नवंबर को बंद होगा. कंपनी ने जुलाई में 16,600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए आवेदन किया था लेकिन फिर उसने इसे बढ़ाकर 18,300 करोड़ रुपये कर दिया. कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 2080-2150 रुपये तय किया है.

कोल इंडिया के 2010 में आईपीओ के बाद 18,300 करोड़ रुपये का यह आईपीओ देश में सबसे बड़ा होगा. सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी ने आईपीओ से 15,200 करोड़ रुपये जुटाए थे.

सफायर फूड्स इंडिया का आईपीओ
पेटीएम के अलावा इनमें सफायर फूड्स इंडिया का तीन दिवसीय आईपीओ 9 नवंबर को सदस्यता के लिए खुलेगा और यह पूरी तरह से प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1,75,69,941 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश होगी. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सैफायर फूड्स के आईपीओ से 1,500-2,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है.

10 नवंबर को खुलेगा यह आईपीओ 
लैटेंट व्यू एनालिटिक्स आईपीओ 10-12 नवंबर तक तीन दिनों तक खुला रहेगा.  600 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के तहत 474 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे जबकि शेष 126 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के प्रमोटर और वर्तमान शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत बिक्री करेंगे. एक रुपये के फेस वैल्यू शेयरों के लिए कंपनी ने 190-197 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें:

Share Market News: राकेश झुनझुनवाला समेत इन दिग्गज निवेशकों ने की जमकर खरीददारी, इन स्टॉक में किया निवेश

PF Balance: पीएफ खाते में ब्याज का पैसा आया या नहीं, इन 4 तरीकों से मिनटों में करें पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज पेट्रोल-डीजल के दाम बदले या नहीं? घर से निकलने से पहले जानें अपने शहर का ताजा रेट
आज पेट्रोल-डीजल के दाम बदले या नहीं? घर से निकलने से पहले जानें अपने शहर का ताजा रेट
क्या आपको भी आते हैं बैंक के मैसेज, कैसे पहचानें असली है या नकली?
क्या आपको भी आते हैं बैंक के मैसेज, कैसे पहचानें असली है या नकली?
क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget