एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: पेटीएम की मुसीबतों से इन कंपनियों की हुई चांदी, जानिए किस-किस की भर रही जेब 

RBI Action Against Paytm: डिजिटल पेमेंट सेक्टर में पेटीएम के दबदबे के चलते धीरे-धीरे आगे बढ़ रही कंपनियों को खुला मैदान मिल गया है. कॉम्पटीशन नहीं होने की वजह से इनकी आगे बढ़ने की रफ्तार तेज हो गई है.

RBI Action Against Paytm: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई के बाद पेटीएम की मुसीबतें अभी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हालांकि, इस कार्रवाई ने कई अन्य कंपनियों की चांदी कर दी है. पेटीएम की मुसीबतों से उन्हें जबरदस्त फायदा हो रहा है. ये कंपनियां हैं फोनपे (PhonePe), भीम एप (BHIM) और गूगल पे (Google Pay). भारत में पेटीएम के दबदबे के चलते फिलहाल इन कंपनियों को आगे बढ़ने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा था. 31 जनवरी को आए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिबंध की वजह से पेमेंट्स बैंक अब डिपॉजिट स्वीकार नहीं सकता है. इसलिए अब इन कंपनियों को दौड़ लगाने के लिए खुला मैदान मिल गया है. 

फोनपे, गूगल पे और भीम एप के डाउनलोड बढ़े 

मनी कंट्रोल ने एप इंटेलिजेंस कंपनी एपफिगर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार दावा किया कि फोनपे को 3 फरवरी को 2.79 लाख एंड्रॉइड एप डाउनलोड मिले. यह 27 जनवरी को हुए 1.92 लाख डाउनलोड के मुकाबले 45 फीसदी की वृद्धि है. एक हफ्ते में कंपनी के एप के डाउनलोड 24 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ गए हैं. इसके अलावा भीम एप के डाउनलोड में लगभग 50 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है. इस मामले में गूगल पे अभी सुस्त है. उसके एप डाउनलोड सिर्फ 4.9 फीसदी बढ़े हैं.

कस्टमर्स को मैसेज और ईमेल भेज रही पेटीएम 

हालांकि, पेटीएम आरबीआई की कार्रवाई के बाद हुए नुकसान की भरपाई करने में जुटी हुई है. कस्टमर्स का भरोसा जीतने के लिए उसने एसएमएस और ईमेल भेजना शुरू कर दिया है. इसमें कहा गया है कि आपके पैसे हमारे साथ सुरक्षित हैं. आरबीआई के फैसले की वजह से पेटीएम शायद 29 फरवरी के बाद डिजिटल वॉलेट बिजनेस को जारी न रख पाए. यदि आरबीआई पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लाइसेंस को वन 97 कम्युनिकेशंस को ट्रांसफर कर दे तो वह बिजनेस जारी रख सकते हैं. हालांकि, इस कार्रवाई के बाद दोबारा से लोगों का भरोसा कंपनी के लिए बड़ी चुनौती होगा.

पेटीएम के शेयर गिरे और मार्केट वैल्यू घटी 

दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम की डिजिटल पेमेंट सेक्टर पर तगड़ी पकड़ थी. मगर, आरबीआई के एक्शन के बाद कंपनी की मार्केट वैल्यू में 2.3 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट आई है. साथ ही इसकी पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयर लगभग 39 फीसदी नीचे लुढ़क गए हैं. 

ये भी पढ़ें 

RBI Action: आरबीआई ने कैंसिल किया इस बैंक का लाइसेंस, लोगों का पैसा वापस करने की स्थिति नहीं   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंकों में गड़बड़ियों पर जागी सरकार, बनाया हाई लेवल पैनल, 6 महीने में देगा रिपोर्ट
बैंकों में गड़बड़ियों पर जागी सरकार, बनाया हाई लेवल पैनल, 6 महीने में देगा रिपोर्ट
गाजियाबाद की सोसायटी में गिरेंगे 2 टावर, फ्लैट मालिकों को कितना मिलेगा मुआवजा?
गाजियाबाद की सोसायटी में गिरेंगे 2 टावर, फ्लैट मालिकों को कितना मिलेगा मुआवजा?
दुबई से iPhone 18 Pro लाया शख्स, कस्टम ने मांगे 30 हजार, अब कोर्ट जाएगा मामला
दुबई से iPhone 18 Pro लाया शख्स, कस्टम ने मांगे 30 हजार, अब कोर्ट जाएगा मामला
1 अप्रैल से आएंगे 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट, 1-1 अरब नोट छापेगा RBI
1 अप्रैल से आएंगे 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट, 1-1 अरब नोट छापेगा RBI

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget