एक्सप्लोरर

पेटीएम ने दी बड़ी जानकारी-पेटीएम पेमेंट सर्विसेज में ओसीएल के निवेश के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार बाकी

Paytm clarified on PPSL: पीपीएसएल ने आरबीआई के सामने पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया था. आरबीआई ने हालांकि नवंबर, 2022 में आवेदन को खारिज कर दिया था.

Paytm clarification: वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने साफ कर दिया है कि उसे अपनी पेमेंट एग्रीगेटर सब्सिडियरी कंपनी पेटीएम पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड में निवेश के लिए सरकार की मंजूरी नहीं मिली है. पेटीएम ने अपनी पेमेंट गेटवे आर्म, पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज में निवेश की अटकलों के बीच सोमवार को अपनी मौजूदा स्थिति को लेकर ये स्पष्ट जवाब दिया है. 

OCL ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL ) ने हालिया एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वह निवेश के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है. इसके बावजूद इसने अपने ऑनलाइन व्यापारी भागीदारों (मर्चेंट पार्टनर्स) को आश्वस्त किया है कि वह उन्हें बिना किसी रुकावट के सर्विेसेज देना जारी रखेगी. 

पेटीएम का आरबीआई के सामने आवेदन हो गया था खारिज

पेटीएम पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (PPSL) ने पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सामने लाइसेंस के लिए आवेदन किया था. यह एप्लीकेशन पेमेंट एग्रीगेटर्स और पेमेंट गेटवे के रेगुलेशन गाइडलाइंस के तहत किया गया था. आरबीआई ने हालांकि नवंबर, 2022 में पीपीएसएल के आवेदन को खारिज कर दिया और कंपनी को एफडीआई नियमों के तहत प्रेस नोट तीन का कंप्लाइंस करते हुए इसे फिर से जमा करने को कहा था.

पेटीएम पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड से जारी रहेंगी मर्चेंट पार्टनर्स को सेवाएं

पेटीएम ने शेयर बाजार को बताया, "आवेदन के तहत पीपीएसएल ने ओसीएल द्वारा किए गए निवेश की मंजूरी के लिए भारत सरकार के पास भी आवेदन किया था, जिसकी मंजूरी का फिलहाल इंतजार है. मंजूरी मिलते ही हम शेयर बाजारों को इस बारे में सूचित करेंगे." पेटीएम ने कहा कि इस बीच पीपीएसएल अपने मौजूदा ऑनलाइन कारोबारी पार्टनर्स को सर्विसेज देना जारी रखेगी.

आज सुबह पेटीएम के शेयरों में देखी भारी गिरावट

आज सुबह पेटीएम के शेयरों में 10 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी थी और ये इस खबर की वजह से आई कि विदेशी ब्रोकिंग फर्म मैक्वायरी ने पेटीएम को डाउनग्रेड कर दिया है. इसके अलावा कंपनी के शेयरों के लिए अगला टार्गेट प्राइस घटाकर 275 रुपये कर दिया है जो कि पहले 650 रुपये पर था. यानी सीधा 57 फीसदी की कटौती पेटीएम के शेयर के टार्गेट प्राइस में की गई थी.

ये भी पढ़ें

MCX पर तकनीकी दिक्कत अभी ठीक नहीं, 10 बजे भी नहीं खुले और अब इस समय पर खुलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget