एक्सप्लोरर

MCX पर टेक्निकल खामियों के कारण कारोबार ठप, ट्रेडिंग 1 बजे शुरू होने का आया संदेश

MCX Technical Glitch: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर तकनीकी दिक्कतों की वजह से आज सुबह 9 बजे कमोडिटी एक्सचेंज पर ट्रेडिंग शुरू नहीं हो पाई है. अब इस समय पर एमसीएक्स पर ट्रेड शुरू होगा.

MCX Technical Glitch: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अभी तकनीकी दिक्कतें ठीक नहीं हुई हैं और अभी तक इस पर कारोबार खुल नहीं पाया है. पहले एमसीएक्स पर 10 बजे कारोबार खुलने की सूचना थी लेकिन अब एमसीएक्स पर सूचना फ्लैश हो रही है कि दोपहर 1 बजे कारोबार शुरू होगा. ये एक बड़ी घटना है देश के करोड़ों कमोडिटी ट्रेडर्स आज कारोबार नहीं कर पा रहे हैं.

सुबह कारोबार खुलने के समय आई थी खबर

आज सुबह देश के कमोडिटी बाजार के एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर टेक्निकल दिक्कतों की वजह से 9 बजे कारोबार शुरू नहीं हुआ. एमसीएक्स पर टेक्निकल ग्लिच या तकीनीकी दिक्कत की वजह से ये फैसला लिया गया था कि आज सुबह 10 बजे से कारोबार की शुरुआत होगी, हालांकि ऐसा नहीं हो पाया.

जेरोधा ने ट्वीट करके दी जानकारी

ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेरोधा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस बारे में ट्वीट करते हुए सुबह ये जानकारी दी थी. जेरोधा ने अपने ट्वीट में लिखा था कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) को मंगलवार सुबह कुछ तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ रहा है, लिहाजा एक्सचेंज पर कमोडिटी ट्रेडिंग सुबह 10 बजे शुरू हो पाएगी. 

आज सुबह जैसे ही कमोडिटी बाजार खुलने का समय हुआ, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर टेक्निकल ग्लिच की वजह से सौदों को करने में ट्रेडर्स और इंवेस्टर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके तुरंत बाद ये साफ हो गया कि एमसीएक्स पर 9 बजे के रूटीन समय पर तो ट्रेड शुरू नहीं हो पाएगा. 

क्या है एमसीएक्स

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स) भारत का अल्ट्रा मॉर्डन इलेक्ट्रॉनिक कमोडिटी एक्सचेंज है और इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है. यह फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लिमिटेड. (एफटीआईएल) के जरिए स्थापित डिम्युच्युलाइज्ड एक्सचेंज है. एमसीएक्स पूरे भारत में कमोडिटी वायदा व्यापार के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग, क्लियरिंग एवं निपटान ऑपरेशंस की सुविधा प्रदान करने वाली भारत सरकार से स्थायी रूप से मान्यता प्राप्त एक्सचेंज है. 

एमसीएक्स अपने प्लेटफॉर्म पर कई अलग-अलग सेगमेंट्स में सर्राफा (बुलियन), कई मेटल्स (आयरन सहित) कई एग्रीकल्चर कमोडिटी में 40 से ज्याजा कमोडिटीज ऑफर करता है. ट्रेडिंग किए गए फ्यूचर कांट्रेक्ट्स की संख्या के मामले में एक्सचेंज दुनिया में चांदी का सबसे बड़ा, सोना, तांबा और नैचुरल गैस में दूसरा सबसे बड़ा और क्रूड ऑयल कॉन्ट्रेक्ट में तीसरा सबसे बड़ा एक्सचेंज होने का रुतबा रखता है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में बढ़त पर शुरुआत, सेंसेक्स 71300 के करीब, निफ्टी 21664 पर ओपन

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR भरने की तारीख बढ़ी आगे, कारोबारियों को मिली बड़ी राहत
ITR भरने की तारीख बढ़ी आगे, कारोबारियों को मिली बड़ी राहत
शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget