एक्सप्लोरर

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर लॉकडाउन की जबरदस्त मार, मई में यात्री वाहनों की बिक्री 87 फीसदी घटी

सबसे ज्यादा गिरावट कमर्शियल वाहनों और थ्री-व्हीलर की मांग में देखी गई. इन दोनों श्रेणियों में 96 फीसदी तक की कमी आई है. जून के पहले 10 दिनों में भी मांग धीमी ही रही है.

कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन का बुरा असर यात्री वाहनों की बिक्री पर पड़ा है. वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के अनुसार मई में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 86.97 प्रतिशत घटकर 30,749 इकाई रह गई. मई, 2019 में यह 2,35,933 इकाई थी.

कमर्शियल वाहनों की मांग में जबरदस्त गिरावट

FADA द्वारा 1,435 में से 1,225 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) से वाहनों के रजिस्ट्रेशन के आंकड़े जुटाए जाते हैं. आंकड़ों के अनुसार मई में टू-व्हीलर्स की बिक्री 88.8 प्रतिशत घटकर 1,59,039 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि महीने में 14,19,842 यूनिट थी.

इसी तरह कमर्शियल वाहनों की बिक्री 96.63 प्रतिशत घटकर मात्र 2,711 यूनिट रही, जो मई, 2019 में 80,392 यूनिट थी. थ्री-व्हीलर की बिक्री भी 96.34 प्रतिशत घटकर 1,881 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 51,430 यूनिट थी.

मई में विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री 88.87 प्रतिशत घटकर 2,02,697 यूनिट रह गई, जो मई, 2019 में 18,21,650 यूनिट थी.

जून के पहले 10 दिन में भी मांग कम

FADA के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले ने कहा, ‘‘मई के अंत में 26,500 आउटलेट्स में से करीब 60 प्रतिशत शोरूम और 80 प्रतिशत वर्कशॉप चल रही थीं. मई के रजिस्ट्रेशन आंकड़े मांग की सही स्थिति को नहीं दिखाते हैं, क्योंकि देश के कई हिस्सों में इस दौरान लॉकडाउन जारी था.’’ उन्होंने कहा कि जून के पहले दस दिन में कई डीलरशिप खुलने के बावजूद मांग काफी कम है.

इससे पहले अप्रैल में देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी अपने इतिहास में पहली बार एक भी वाहन की बिक्री नहीं की थी. मई के महीने में केंद्र सरकार ने उद्योंगों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की इजाजत दी थी, जिसके बाद लगभग सभी कंपनियों ने अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और शोरूम खोल दिए.

ये भी पढ़ें

Honda के प्लांट पर हुआ साइबर अटैक, भारत में मोटरसाइकिल और स्कूटर प्लांट पर पड़ा असर

Royal Enfield ने फिर शुरू किए अपने स्टोर्स, ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उठाए नए कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई
जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई
Business Ideas for Village: अपने गांव में शुरू करें ये 20 बिजनेस, 16वें नंबर वाला है एंटरटेनमेंट से भरपूर, होगी बंपर कमाई
Business Ideas for Village: अपने गांव में शुरू करें ये 20 बिजनेस, 16वें नंबर वाला है एंटरटेनमेंट से भरपूर, होगी बंपर कमाई
Gold-Silver Rate: सोना खरीदने का बढ़िया मौका! आज फिर कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
सोना खरीदने का बढ़िया मौका! आज फिर कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
E20 पेट्रोल पर मानसून संकट! बारिश की नमी सोख रहा है एथेनॉल, पंप मालिकों ने दी चेतावनी
E20 पेट्रोल पर मानसून संकट! बारिश की नमी सोख रहा है एथेनॉल, पंप मालिकों ने दी चेतावनी

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget