एक्सप्लोरर

Pakistan Currency: अब पाकिस्तानी रुपये पर इस नेता की तस्वीर छापने की मांग, क्या बदल जाएगी पाक करेंसी

Pakistan Currency Notes: पाकिस्तान के करेंसी नोटों पर इस राजनीतिक नेता की तस्वीर लगाने की मांग की गई है जो यहां काफी पॉपुलर है.

Pakistani Currency:  भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान यूं तो गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है लेकिन अपने जमीनी वित्तीय मुद्दों को सुलझाने की बजाए यहां अलग ही बहस चल रही है. पाकिस्तान एक तरफ तो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ बातचीत की तैयारी कर रहा है जिसमें इस समय नया राहत पैकेज पाने के लिए कवायद  की जाएगी. दूसरी तरफ पाकिस्तान की प्रमुख राजनीतिक पार्टी पाकिस्तानी करेंसी यानी पाकिस्तानी रुपये पर तस्वीर बदलने की मांग कर रही है. वहीं नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने भी रविवार को कहा कि देश में आर्थिक स्थिरता लाने के लिए निजीकरण जरूरी है.

पीपीपी की पाकिस्तान के करेंसी नोटों पर जुल्फिकार अली भुट्टो की तस्वीर लगाने की मांग

पाकिस्तान की बड़ी राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने पाकिस्तान के करेंसी नोटों पर जुल्फिकार अली भुट्टो की तस्वीर लगाने की मांग की है. पीपीपी ने एक प्रस्ताव स्वीकार किया है जिसमें पाकिस्तान सरकार से पार्टी के संस्थापक जुल्फिकार अली भुट्टो को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक नायक घोषित करने की मांग की गई है. 

जुल्फिकार अली भुट्टो को निशान-ए-पाकिस्तान दिया जाए- पीपीपी

एआरवाई न्यूज के हवाले से मिली खबर के मुताबिक पीपीपी ने यह प्रस्ताव 'भुट्टो संदर्भ और इतिहास' नाम के एक सेमिनार के दौरान रविवार को पारित किया है. इसमें जुल्फिकार अली भुट्टो के बारे में चर्चा हुई. यहां एक प्रपोजल में पाकिस्तान सरकार से उन्हें "कायद-ए-अवाम" (लोगों के नेता) की उपाधि देने और उन्हें मुल्क का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, निशान-ए-पाकिस्तान देने की मांग की गई. 

पाकिस्तान के करेंसी नोटों पर भुट्टो की तस्वीर लगाने की मांग के अलावा, प्रस्ताव में भुट्टो के सम्मान में एक उपयुक्त स्मारक के निर्माण और उनके मकबरे को राष्ट्रीय तीर्थस्थल घोषित करने का भी आह्वान किया गया है. 

जुल्फिकार अली भुट्टो पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था

दरअसल मार्च 2024 में ही पाकिस्तान की सुप्रीम ने ये माना कि पीपीपी संस्थापक जुल्फिकार अली भुट्टो का वो मुकदमा जिसके कारण उन्हें फांसी दी गई, गलत था. पीपीपी ने इस स्वीकारोक्ति की सराहना करते हुए कि कहा कि भुट्टो को दी गई मौत की सजा को वापस लेने और लोकतंत्र के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले कार्यकर्ताओं के लिए "जुल्फिकार अली भुट्टो पुरस्कार" की स्थापना की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें

Stock Market: शेयर बाजार के खराब हाल, सेंसेक्स 72000 के करीब फिसला, निफ्टी 22 हजार से टूटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget