एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की खराब शुरुआत, सेंसेक्स 72000 के करीब फिसला, निफ्टी 22 हजार से टूटा

Stock Market Opening: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एनएसई निफ्टी भले ही कमजोरी के साथ खुला है पर ये 22 हजार के लेवल को गंवा चुका है. बैंक निफ्टी भी ऊपर आने के लिए संघर्ष कर रहा है.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की चाल सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सुस्त ही है और स्टॉक मार्केट की ओपनिंग कमजोरी के साथ हुई है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के लाल दायरे में ओपन हुए. टाटा मोटर्स का शेयर आज करीब चार फीसदी टूटकर खुला है. एनएसई निफ्टी भी कमजोरी के साथ खुला है पर ये 22 हजार के लेवल को पकड़े रखे हुए था पर बाजार खुलते ही इसके नीचे फिसल गया. सेंसेक्स 72,500 के नीचे आ गया है.  आज भी ध्यान आकर्षित कर रहा है इंडिया वॉलेटिलिटी इंडेक्स (India VIX) जो 20 के आसपास आ गया है.

सुबह 9.35 बजे 500 अंकों से अधिक टूटा सेंसेक्स

सेंसेक्स 573.51 अंक या 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 72,090 तक आ गिरा है. एनएसई निफ्टी 157.95 अंक या 0.72 फीसदी की गिरावट के बाद 21,897 तक आ गया है.

कैसी रही बाजार की ओपनिंग

सोमवार के ओपनिंग ट्रेड में बीएसई का सेंसेक्स 187.82 अंक या 0.26 फीसदी गिरकर 72,476 के लेवल पर खुला है और एनएसई का निफ्टी 27.25 अंक या 0.12 फीसदी की गिरावट के बाद 22,027 पर ओपन हुआ है.

इंडिया वॉलेटिलिटी इंडेक्स कर रहा परेशान

इंडिया वॉलेटिलिटी इंडेक्स 12 फीसदी की ऊंचाई के साथ कारोबार कर रहा है और ये 20 के लेवल के ऊपर जा चुका है. ये दोगुनी गति से आगे बढ़ा है और इसका लेवल 10 के आसपास था जो आज 20 से भी ऊपर जा चुका है. बाजार के जानकार इसके 25 के लेवल के ऊपर जाने की आशंका जता रहे हैं. ये अपनी तेजी की गति के दौरान 20 महीने की ऊंचाई पर आ चुका है. इससे संकेत मिल रहा है कि चुनाव के दौरान इसमें सतर्क रुख देखा जा रहा है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल बेहाल

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है और केवल 5 शेयर बमुश्किल ऊपरी स्तर पर बने हुए हैं. टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा 6.68 फीसदी की गिरावट पर है और जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, एसबीआई, टाटा स्टील सभी एक फीसदी या उसके करीब गिरावट दिखा रहे हैं. 

निफ्टी की तस्वीर भी उत्साहजनक नहीं

एनएसई निफ्टी के 50 में से 37 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं और सिर्फ 13 शेयर ही तेजी के हरे निशान में ट्रेड दिखा पा रहे हैं. निफ्टी का टॉप लूजर भी टाटा मोटर्स ही है और ये 7 फीसदी से ज्यादा टूटा है. बीपीसीएल, हिंडाल्को, ओएनजीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील भी सबसे ज्यादा टूटे हैं.

ये भी पढ़ें

RBI Dividend: केंद्र सरकार को आरबीआई से इस साल ज्यादा मिलेगा डिविडेंड या नहीं, जानें क्या हैं संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget