एक्सप्लोरर

Corporate NPA: एनपीए के मोर्चे पर मिलने लगी राहत, एक दशक में सबसे कम, बैंकों की रिकवरी भी नरम

Bank NPA Recovery: आंकड़े बताते हैं कि लगभग सभी प्रमुख बैंक एनपीए के मामले में राहत पाने लगे हैं. वहीं बैंकों को हो रही रिकवरी भी अब उच्च स्तर तक पहुंच जाने के बाद ढलान पर है...

देश के विभिन्न वाणिज्यिक बैंकों को पिछली कुछ तिमाही के दौरान एनपीए और रिकवरी के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए बैंकों के जारी परिणाम बताते हैं कि जहां कॉरपोरेट एनपीए का एडिशन धीमा हुआ है, वहीं बैंकों की रिकवरी भी धीरे-धीरे कम होने लग गई है.

इस तरह से कम हुई है रिकवरी

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई को जून 2023 तिमाही में 3,607 करोड़ रुपये की रिकवरी हुई. इससे पहले एसबीआई को जून 2022 तिमाही में 5,208 करोड़ रुपये की और मार्च 2023 तिमाही में 4,200 करोड़ रुपये की रिकवरी हुई थी. इसका मतलब हुआ कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिकवरी साल भर पहले की समान तिमाही से काफी कम रही है. इतना ही नहीं बल्कि एक तिमाही पहले यानी मार्च 2023 तिमाही की तुलना में भी आंकड़ा कम है.

इन बैंकों के साथ भी दिखा सेम ट्रेंड

कमोबेश यही ट्रेंड अन्य प्रमुख बैंकों के साथ भी दिखाई देता है, चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट. पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के साथ भी ऐसा ही हुआ है. इन सभी बैंकों की रिकवरी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कम हुई है. इससे पता चलता है कि शायद बैंकों की रिकवरी ने पहले ही अपना उच्च स्तर हासिल कर लिया और अब रफ्तार ढलान पर है.

ऐसे कम हुआ एसबीआई का एनपीए

एनपीए के आंकड़े को देखें तो एसबीआई के मामले में ग्रॉस आधार पर यह मार्च 2018 में 10.91 फीसदी के उच्च स्तर पर था. अभी जून 2023 तिमाही में कम होकर यह 2.76 फीसदी पर आ गया है, जो पिछले एक दशक में सबसे कम है. एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने बताया था कि जून तिमाही के दौरान 7,659 करोड़ रुपये के नए एनपीए रिकॉर्ड किए गए, उनमें से जून तिमाही में ही 1,500 करोड़ रुपये की रिकवरी हो गई. उन्होंने बताया कि नए एनपीए में एमएसएमई और एग्रीकल्चर सेक्टर का ज्यादा योगदान रहा.

इस तरह से मिल रही राहत

इसका मतलब हुआ कि अब बैंकों के एनपीए को बढ़ाने में कॉरपोरेट सेक्टर का योगदान कम हुआ है. अब बैंकों के कर्ज अन्य सेक्टर्स में ज्यादा फंस रहे हैं, जिनमें एमएसएमई और एग्रीकल्चर प्रमुख हैं. वहीं रिकवरी के पीक से उतरने की शुरुआत बताती है कि बैंकों को अब लीगेसी इश्यूज यानी पुराने जमाने से विरासत में मिले बोझ से राहत मिलने लगी है.

ये भी पढ़ें: क्या है फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान, जिसके पीछे इस साल भाग रही है म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget