एक्सप्लोरर

ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाना है बेहद आसान, इस राज्य के नागरिकों को मिल रही है सुविधा, आप भी जानें

ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाना सहूलियत से भरा है और आपको इसके लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे. राशन कार्ड के जरिए आप हर महीने एकमुश्त राशन कम दरों पर हासिल कर सकते हैं.

Ration Card: देश में अब वन नेशन वन कार्ड की मुहिम शुरू हो चुकी है पर इसको पूरा होने में अभी समय लग सकता है. अभी आपको सामान्य राशन कार्ड से ही काम चलाना होगा. अगर आप भी बनवाना चाहते हैं अपना राशन कार्ड तो हम आपको ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने के बारे में पूरी जानकारी मुहैया करा रहे हैं.

ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने का प्रोसेस
आप जिस राज्य में रहते हैं उसके नियमों के मुताबिक अपना राशन कार्ड ऑनलाइन तरीके से बनवा सकते हैं. इसके लिए अपने प्रदेश के फूड पोर्टल या बेवसाइट पर जाएं और प्रकिया पूरी करें. यहां हम ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने का तरीका बता रहे हैं.

कैसे करें राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन 
आप खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता (Department of Food, Supplies and Consumer Affairs) मामले विभाग की वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
फिर राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए पोर्टल पर लॉगिन करें.
अब खाद्य सुरक्षा के लिए आवेदन करने के लिए एनएफएसए 2013 आवेदन पत्र पर जाएं.
मांगी गई जानकारी भरें. साथ ही, पोर्टल आपको कई दस्तावेज जैसे पहचान पत्र (वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट), आवासीय पता प्रमाण (आधार कार्ड, एलपीजी कनेक्शन, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, घर समझौता), आय गारंटी, जाति प्रमाण पत्र (यदि यह चुना गया है) पासपोर्ट साइज का फोटो और एक खुद के पते का पोस्टकार्ड अपलोड करने के लिए कहेगा. 
फिर यह आपसे राशन कार्ड के लिए फीस का भुगतान करने और सबमिट बटन पर टैप करने के लिए कहेगा.
इसके बाद, अधिकारी आपकी डिटेल्स वेरिफाई करेंगे. एक बार वेरिफिकेशन पूरा हो जाने के बाद आपका राशन कार्ड आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा.

UP के नागरिकों के लिए राशन कार्ड बनवाने का पोर्टल
उत्तर प्रदेश के नागरिक https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx पर जाकर स्टेप बाई स्टेप का पालन करके राशन कार्ड बनवाने का प्रोसेस पूरा करें और कुछ दिनों में आपका कार्ड घर पर ही आ जाएगा. 

जानें किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
उत्तर प्रदेश के नागरिक यहां बताए गए राज्य के फूड पोर्टल पर जाकर राशन कार्ड बनाने वाला फॉर्म डाउनलोड करें. आपको यहां पर कुछ दस्तावेज को ऑनलाइन तरीके से देना होगा. इनमें आवेदक की फोटो, बैंक खाते की जानकारी जैसे डॉक्यूमेंट शामिल हैं. आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड की भी ऑनलाइन कॉपी जमा करनी पड़ सकती है.

लें फीस के बारे में जानकारी
इसके लिए अलग-अलग कैटेगरी के मुताबिक आवेदनकर्ता को 5 से 45 रुपये तक का शुल्क जमा करना पड़ सकता है. इसके साथ ही आपकी तरफ से फॉर्म पूरा हो जाएगा जिसे आगे फील्ड वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा. अगर फील्ड वेरिफिकेशन में जांच सही पाई जाएगी तो आपका कार्ड बन जाएगा. इसके बाद 30 दिनों के अंदर आपका राशन कार्ड आपके घर पर पहुंच जाएगा.

ये भी पढ़ें

रूस-यूक्रेन संकट का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई सीधा असर नहीं, इस रिपोर्ट में किया गया है दावा

भारत पर भारी पड़ेगा रूस और यूक्रेन का युद्ध, तेल महंगा होने से लेकर बेरोजगारी बढ़ने तक, जानिए क्या आएगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बैंक अब मनमाने तरीके से नहीं घटा सकेंगे ब्याज
FD पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बैंक अब मनमाने तरीके से नहीं घटा सकेंगे ब्याज
क्या इनकम बंद होते ही क्लोज कर देनी चाहिए SIP? जानें SWP के फायदे
क्या इनकम बंद होते ही क्लोज कर देनी चाहिए SIP? जानें SWP के फायदे
गुरुग्राम में 11.5 करोड़ का लग्जरी विला, इसमें रहने वालों को क्या-क्या मिलता है?
गुरुग्राम में 11.5 करोड़ का लग्जरी विला, इसमें रहने वालों को क्या-क्या मिलता है?
8 रुपए तक महंगा होगा दूध, इस राज्य में सरकार ने दी हरी झंडी
8 रुपए तक महंगा होगा दूध, इस राज्य में सरकार ने दी हरी झंडी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP
INDIA Bloc March | SIR Controversy: विपक्ष का रण... CEC के इस्तीफे का लिया 'प्रण'! | Gyanesh Kumar
Rahul Gandhi Protest: दिल्ली टू चंडीगढ़ CEC के खिलाफ बवाल | Gyanesh Kumar | BJP | Congress | ABP
Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच बोली बीजेपी, झूठ का चेहरा बेनकाब हो गया
राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच बोली बीजेपी, झूठ का चेहरा बेनकाब हो गया
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
Embed widget