एक्सप्लोरर

ऑनलाइन लोन के लिए कर रहे हैं अप्लाई तो रखें इन बातों का खास ध्यान, नहीं तो हो जाएंगे साइबर फ्रॉड के शिकार

लोन के लिए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि आपकी जानकारी किसी गलत हाथ न लगा जाए. डॉक्यूमेंट अपलोड करने से पहले एक बार वेबसाइट को सही तरह से चेक कर लें.

भारत में पिछले कुछ सालों में डिजिटलाइजेशन के दायरे में बहुत तेजी से बढ़त हुई है. ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट तक सभी चीजों का यूज बहुत तेजी से बढ़ा है. आजकल बहुत सी ऐसी फाइनेंशियल कंपनियां और बैंक हैं जो ऑनलाइन लोन की सुविधा ग्राहकों को दे रहे हैं. ऑनलाइन लोन के लिए अप्लाई करने से आप बैंक के चक्कर लगाने से बच जाते हैं. आप केवल बैंक या फाइनेंशियल कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म फिल करके आसानी से लोन का पैसा अपने अकाउंट में प्राप्त कर सकते हैं.

लेकिन,पिछले कुछ समय में कई ऐसे मामले देखने को मिले हैं जिसमें ऑनलाइन लोन देने के नाम पर लोगों के साथ फ्रॉड भी किया गया है. ऐसे में खुद को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. यह टिप्स हैं-

1. लोन के लिए अप्लाई करने से पहले सही ऐप की करें पहचान
पिछले कुछ समय में ऐसे मामले भी सामने आए हैं जब साइबर अपराधी किसी बैंक या फाइनेंशियल कंपनी के ऐप्स को कॉपी करके उनका नकली ऐप बना लेते हैं. इसके बाद वह ग्राहकों को इसका लिंक भेजकर डाउनलोड करने के लिए कहते हैं. इसक बाद इस ऐप के जरिए ग्राहकों के अकाउंट में सेंध लगा देते हैं. ऐसे में आप किसी तरह के लिंक यानी वेबसाइट या ऐप के  यूआरएल (URL) को चेक करें. देखें इसमें वैलिड एसएसएल है या नहीं इसके बाद ही ऑनलाइन लोन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं.

2. लोन एप्लीकेशन के लिए पब्लिक वाईफाई के यूज से बचें
किसी तरह के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन जैसे पैसे को ऑनलाइन ट्रांसफर करते वक्त, लोन के लिए अप्लाई करते वक्त आदि किसी तरह के पब्लिक नेटवर्क का इस्तेमाल न करें. पब्लिक नेटवर्क जैसे पब्लिक वाईफाई का यूज करते वक्त साइबर अपराधी आपको मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जानकारी को चुरा सकते हैं. ऐसे में लोन के लिए अप्लाई करते वक्त केवल पर्सनल  वाईफाई का इस्तेमाल करें.

3. बैंक के नाम आने वाले फर्जी कॉल से रहे सतर्क
कई बार साइबर अपराधी आपको बैंक के कर्मचारी बनकर लोन, क्रेडिट कार्ड आदि का ऑफर्स सस्ते दर पर देते हैं. इस तरह के कॉल से सतर्क रहें. अगर कोई भी आपसे आपके बैंकिंग डिटेल्स की मांग करता हैं तो उसे अपनी जानकारी भूलकर भी न दें. कोई भी बैंक कर्मचारी आपसे इस तरह के सवाल फोन पर नहीं पूछता है. इसके साथ ही कोई आपसे लोन के नाम पर ओटीपी आदि मांगता है तो उसे इस तरह की जानकारी बिल्कुल न दें. इस तरह कॉल आने पर तुरंत बैंक को इसकी जानकारी दें.

4. लोन के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करते वक्त रखें ध्यान
लोन के लिए  जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने से पहले इस बात का रखें कि आपकी जानकारी किसी गलत हाथ में न लगाएं. डॉक्यूमेंट अपलोड करने से पहले एक बार वेबसाइट को सही तरह से चेक कर लें. इसके बाद आप लोन प्रेसिंस फिस देते वक्त भी ज्यादा ध्यान रखें. आपके पैन और आधार की जानकारी अगर गलत हाथों में चली गई तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

PNB की इस टैक्स सेवर एफडी में निवेश कर पाएं टैक्स सेविंग बेनिफिट, यह है ऑनलाइन खाता खोलने का तरीका

बैंक में FD करने की बजाए पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, ज्यादा रिटर्न के साथ मिलेंगे कई फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget