एक्सप्लोरर

प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम के लिए सरकार की बड़ी तैयारी, इस गर्मी नहीं लगेगा महंगाई का करेंट

Onion Prices: रोजमर्रा के खाने में काम आने वाली प्याज के बढ़ते दामों से घर का बजट अचानक बिगड़ जाता है. इस बार ऐसा ना हो इसके लिए केंद्र सरकार का उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय बड़ी तैयारी कर रहा है.

Onion Prices: देश के अलग-अलग राज्यों की सब्जी मंडियों में इस समय प्याज के दाम परवान चढ़ रहे हैं. दिल्ली-नोएडा-गुड़गांव जैसे इलाकों में तो ये 50-60 रुपये किलो के करीब पहुंच रही है. हालांकि कई क्षेत्रों में प्याज के दाम स्थानीय कारणों से अलग-अलग रेंज में चल रहे हैं लेकिन सामान्य जनता को तो प्याज के लिए ज्यादा ही दाम चुकाने पड़ रहे हैं. ऐसे में इन गर्मियों के दिनों और बरसात के दौरान प्याज के दाम आसमान पर ना पहुंचें, इसके लिए  केंद्र सरकार की क्या तैयारी है- यहां जानें. 

सरकारी अधिकारी ने दी बड़ी जानकारी

एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि सरकार इस साल 1 लाख टन का बफर स्टॉक बनाने के लिए प्याज के रेडिएशन प्रोसेसिंग को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने की योजना बना रही है. इस कदम के जरिए सरकार राजनीतिक रूप से सेंसेटिव माने जाने वाले खाने के आइटम प्याज की बढ़ती कीमतों को रोकना चाहती है और इसकी कमी ना होने देने का इंतजाम करेगी. 

सरकार क्या कदम उठा रही है?

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में सचिव निधि खरे ने कहा कि प्याज की होर्डिंग या जमाखोरी और अक्सर सप्लाई में दिक्कत पैदा होने की वजह से कीमतों में अस्थिरता देखी जाती है. इसको रोकने के लिए सरकार प्याज के 'स्वजीवन' (शेल्फ लाइफ) को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर रेडिएशन टेक्नोलॉजी (विकिरण प्रौद्योगिकी) का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है.

इन उपायों पर हो रहा है काम

  • केंद्र सरकार की तरफ से उपभोग क्षेत्रों के आसपास 50 रेडिएशन सेंटर्स की पहचान की जा रही है. 
  • अगर ये सफल होता है तो इस साल एक लाख टन तक रेडिएशन प्रोसेस्ड प्याज का स्टोरेज कर पाएंगे.
  • कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री ने सरकारी एजेंसियों नैफेड और एनसीसीएफ से नए रेडिएशन फैसिलिटी की खोज करने के लिए कहा है.
  • नैफेड और एनसीसीएफ जैसी एजेंसियां इस साल बफर स्टॉक बनाने के लिए 5 लाख टन प्याज खरीद रही हैं.ए
  • सोनीपत, ठाणे, नासिक और मुंबई जैसे प्रमुख खपत केंद्रों के आसपास रेडिएशन सेंटर्स की खोज करने के लिए कहा जा चुका है.

रेलवे के रेल केंद्रों पर लगाई जाएगी स्पेशल फैसलिटी

निधि खरे ने ये भी कहा कि बफर स्टॉक के तेजी से ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा के लिए मंत्रालय प्रमुख रेल केंद्रों पर नियंत्रित वातावरण वाली स्टोरेज फैसिलिटी स्थापित करने पर भी विचार कर रहा है. पिछले साल महाराष्ट्र के उत्पादक क्षेत्र के पास 1200 टन के छोटे पैमाने पर प्याज की रेडिएशन प्रोसेसिंग की कोशिश की गई थी.

प्याज के उत्पादन में गिरावट आने का अनुमान

सरकार के अनुमानों के मुताबिक महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में कम पैदावार दर्ज की गई है. इसके चलते दुनिया के सबसे बड़े प्याज निर्यातक देश भारत के उत्पादन में 2023-24 में 16 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है. इस बार प्याज का उत्पादन दो करोड़ 54.7 लाख टन रहने की उम्मीद है जो कि पहले के मुकाबले कम है.

(सरकारी अधिकारी से बातचीत का इनपुट पीटीआई से)

ये भी पढ़ें

Stock Market New High: शेयर बाजार में सेंसेक्स ने छू लिया नया रिकॉर्ड हाई, निफ्टी पहली बार 23 हजार के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
'समय आ गया' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये मांग
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget