एक्सप्लोरर

मेडिकल इमरजेंसी के समय एक घंटे में ही मिलेंगे 1 लाख रुपये जो आपके ही हैं, जानें काम की खबर

अगर किसी जरूरत के समय आपको 1 लाख रुपये की रकम मिल जाए और इसके लिए आपको किसी से उधार भी ना लेना पड़े तो कितनी सहूलियत होगी, अब ऐसा आसानी से हो सकता है और जो पैसा आप लेंगे वो आपका ही होगा.

PF Money in Medical Emergency: आजकल किसी कारण से अस्पताल में एडमिट होना पड़े तो लाख दो लाख रुपये का खर्च आसानी से आ जाता है. अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी की सूरत में लोगों को पैसा देना मुश्किल लग सकता है लेकिन नौकरीपेशा लोगों के पास एक ऐसी सुविधा है जिसके माध्यम से वो जरूरत पड़ने पर एक लाख रुपये तक की रकम का इंतजाम आसानी से कर सकते हैं. यहां हम आपको इसी सुविधा के बारे में जानकारी दे रहे हैं. 

1 घंटे में ऐसे मिल सकती है 1 लाख रुपये की मदद
इमरजेंसी में पड़ने वाली जरूरत को देखते हुए अब आप अपने एंप्लाई प्रोविडेंट फंड से 1 लाख रुपये तक की रकम अर्जेंट बेस पर निकाल सकते हैं. बता दें कि सरकार ने 1 जून 2021 को इस बात का सर्कुलर निकाला था कि अगर ईपीएफओ (एंप्लाई प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन) मेंबर अपने प्रॉविडेंट कोष से मेडिकल इमरजेंसी के लिए रकम निकालना चाहते हैं तो 1 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं यानी PF से Partial Withdrawal कर सकते हैं.

पीएफ खाते से मेडिकल इमरजेंसी में पैसे निकालने की सुविधा है
किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के समय पीएफ खाते से 1 लाख रुपये तक का मेडिकल एडवांस निकलवा सकते हैं. पीएफ से एडवांस रकम निकालने के बाद इस रकम के बैंक खाते में आने का समय 3 से 7 दिन का होता था जिसे घटाकर 1 घंटा कर दिया गया. सरकार ने जून में नियमों को बदला था जिससे मेडिकल इमरजेंसी जिसमें कोविड हॉस्पिटलाइजेशन भी शामिल है के लिए 1 लाख रुपये तक का पैसा पीएफ खाते से निकलवा सकते हैं.

कैसे निकालें ईपीएफ से पैसा- यहां जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

  • www.epfindia.gov.in वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर दाहिनी तरफ के कोने में ऑनलाइन एडवांस क्लेम पर क्लिक करें.
  • https://unifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface  ये लिंक आपको खोलना होगा. 
  • ऑनलाइन सेवाओं पर जाएं और इसके बाद क्लेम (फॉर्म -31,19,10 सी एवं 10 डी) को भरना होगा. 
  • अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक दर्ज करें और वैरिफाई करें
  • Proceed for Online Claim पर क्लिक करें
  • ड्रॉप डाउन से PF Advance को चुनें (Form 31)
  • अपने कारण का चुनाव करें. अपेक्षित राशि दर्ज करें और चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करें और अपना पता दर्ज करें
  • Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें और आधार लिंक्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP लिखें
  • आपका क्लेम फाइल होने और स्वीकार होने के एक घंटे के भीतर में पीएफ क्लेम का पैसा आ जाएगा.

जानिए क्या पहले कोई डॉक्यूमेंट जमा करना होता है
इस सुविधा के तहत आपको आवेदन करते समय कोई भी बिल जमा करने की जरूरत नहीं है. आपको पीएफ से मेडिकल एडवांस के लिए एप्लाई करना है और 1 घंटे में पैसा आपके रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. हालांकि मेडिकल इमरजेंसी के समय पीएफ से पैसा निकलवाने की सुविधा पहले भी थी लेकिन इसके लिए आपको बिल जमा करने होते थे जो अब नहीं कराने होते. पेशेंट के डिस्चार्ज के बाद में प्रोसेस के तहत बिल और रसीदें जमा करानी होती हैं. 

पीएफ एडवांस पाने से जुड़ी ये बातें ध्यान रखें
ये मेडिकल एडवांस पीएफ खाताधारक या उसके परिवार के लोगों के लिए हो सकता है. पेशेंट को सरकारी या पब्लिक सेक्टर यूनिट (PSU) या फिर CGHS पैनल पर लिस्टेड अस्पताल में भर्ती होना चाहिए. अगर निजी अस्पताल में भर्ती हैं तो संबंधित अथॉरिटी इस मामले को देखेगी और इसके लिए मांगे गए आवेदन पर विचार करके पीएफ एडवांस निकालने की अनुमति देगी.

ये भी पढ़ें

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 3.33 लाख करोड़ रुपये घटा, जानें बीते हफ्ते में और कंपनियों का हाल

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को मिली मंजूरी, अब तक 17 करोड़ से ज्यादा हेल्थ अकाउंट खोले गए, जानें इसके फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग से पहले झटका! इन केंद्रीय कर्मचारियों की तरक्की पर ब्रेक, जानें डिटेल
8वें वेतन आयोग से पहले झटका! इन केंद्रीय कर्मचारियों की तरक्की पर ब्रेक, जानें डिटेल
1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी
1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी
भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग, 700 के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24000 के पार
भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग, 700 के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24000 के पार
सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव
सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget