एक्सप्लोरर

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 3.33 लाख करोड़ रुपये घटा, जानें बीते हफ्ते में और कंपनियों का हाल

बीते हफ्ते मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 15,45,044.14 करोड़ रुपये पर आ गया.

Market Capitalization: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में बीते सप्ताह 3,33,307.62 करोड़ रुपये की जोरदार गिरावट दर्ज हुई. वहीं शेयर बाजारों में भारी नुकसान के बीच फरवरी में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन सात माह के निचले स्तर पर आ गया है. फरवरी 2022 में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 2,49,97,053.39 करोड़ रुपये रह गया. इससे पहले जुलाई, 2021 में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,35,49,748.9 करोड़ रुपये के निचले स्तर पर आया था.

सोमवार से गुरुवार के बीच आई भारी गिरावट
जनवरी में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,64,41,207.18 करोड़ रुपये था. बीते सप्ताह सोमवार को मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,57,39,712.95 करोड़ रुपये था. बृहस्पतिवार को यह 2,42,24,179.79 करोड़ रुपये के निचले स्तर पर आ गया. उसी दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की थी.

रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस का घटा मार्केट कैप
बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 94,828.02 करोड़ रुपये घटकर 15,45,044.14 करोड़ रुपये रह गया. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार मूल्यांकन में 1,01,760.91 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 13,01,955.11 करोड़ रुपये पर आ गया.

एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस भी टूटे
एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 31,597.65 करोड़ रुपये टूटकर 8,06,931.95 करोड़ रुपये रह गया. इन्फोसिस की बाजार हैसियत 5,501.34 करोड़ रुपये घटकर 7,12,443.09 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 13,240.66 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,07,414.1 करोड़ रुपये पर आ गई.

HUL, SBI और बजाज फाइनेंस ने भी उठाया नुकसान
एचडीएफसी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 6,929.03 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,35,233.9 करोड़ रुपये पर आ गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैपिटलाइजेशन 33,234.97 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,09,990.53 करोड़ रुपये रह गया. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 29,094.23 करोड़ रुपये घटकर 4,30,924.87 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस का 3,802.65 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,20,653.95 करोड़ रुपये पर आ गया. भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 13,318.16 करोड़ रुपये घटकर 3,78,098.62 करोड़ रुपये रह गई.

टॉप 10 कंपनियों में आरआईएल पहले स्थान पर कायम
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा.

ये भी पढ़ें

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को मिली मंजूरी, अब तक 17 करोड़ से ज्यादा हेल्थ अकाउंट खोले गए, जानें इसके फायदे

रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते सनफ्लावर ऑयल की सप्लाई रुकी, घबराएं नहीं- कीमतें बढ़ने से रोकने के लिए ये है सरकारी प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget