एक्सप्लोरर

High Milk Prices: महंगे दूध का असर! तीन में एक परिवार अब कम कर रहे दूध की खपत

High Milk Prices Impact: सर्वे में भाग लेने वाले किसी भी व्यक्ति ने यो तो नहीं कहा कि वे अब खपत नहीं कर रहे हैं लेकिन 20 फीसदी लोगों ने कहा कि पहले के मुकाबले दूध की खपत उन्होंने कम कर दी है.

High Milk Prices: हाल के दिनों में दूध के दाम लगातार बढ़े (Milk Price Increase) हैं. इसका असर ये हुआ कि देश में हर तीन परिवार में से एक परिवार ने दूध खरीदना कम कर दिया है. या फिर दूसरे विकल्पों पर गौर करने लगे हैं. अगस्त महीने में अमूल (Amul) से लेकर मदर डेयरी (Mother Dairy) ने लागत में बढ़ोतरी का हवाला देकर दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए थे. दूध के दामों में तब बढ़ोतरी की गई जब आम आदमी खुद महंगाई की मार से परेशान है. दूध के दामों में बढ़ोतरी ने घर के बजट को ही बिगाड़ दिया है.

अगस्त महीने में सबसे पहले अमूल ने तो उसी दिन मदर डेयरी ने 2 रुपये प्रति लीटर तक दूध के दाम बढ़ा दिए. लोकलसर्किल ने दूध के दामों में बढ़ोतरी को लेकर सर्वे किया. 311 जिलों में 21000 लोगों की प्रतिक्रिया प्राप्त हुआ.  सर्वे में 68 फीसदी लोगों ने कहा है कि दूध के खपत उनकी पहली ही जितनी है लेकिन पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं. जबकि 6 फीसदी लोगों ने कहा कि वे अब सस्ते ब्रांड वाले या फिर स्थानीय सप्लायर से दूध लेने लगे हैं. जबकि 4 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने इसी ब्रांड के सस्ते वाले दूध खरीदने लगे हैं. 

सर्वे में भाग लेने वाले किसी भी व्यक्ति ने यो तो नहीं कहा कि वे अब खपत नहीं कर रहे हैं लेकिन 20 फीसदी लोगों ने कहा कि पहले के मुकाबले दूध की खपत उन्होंने कम कर दी है. सर्वे में भाग लेने वाले 10,522 लोगों में से 72 फीसदी ने कहा कि वे 500 एमएल या 1 लीटर वाले प्लास्टिक पाउच वाले दूध खरीद रहे हैं. 12 फीसदी लोकल फॉर्म या बाटलिंग प्लांट से सीधे दूध खरीद रहे हैं. वहीं 14 फीसदी लोग अनपैक्ड दूध लोकल वेंडर्स से खरीद रहे हैं. केवल 2 फीसदी लोग टेट्रा पैक वाले दूध की खपत कर रहे हैं. 

दूध के दामों में बढ़ोतरी के बावजूद 68 फीसदी परिवार वही दूध खरीद रहे जो पहले खरीदा करते थे. लेकिन 32 फीसदी लोगों ने खपत कम कर दी है या फिर उसी ब्रांड के सस्ते दूध खरीदने लगे हैं. दूध की खपत का बड़ा असर बच्चों और उनके मानसिक शारीरिक विकास पर पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें 

Salman Khan Campa Cola Ad: जिस Campa को खरीदा मुकेश अंबानी ने उसी ने बदली सलमान खान की तकदीर!

Cyrus Mistry Death: 9 मिनट में 20 किलोमीटर दौड़ी थी कार, साइरस मिस्त्री ने नहीं बांधी थी सीट बेल्ट, ये थी हादसे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget