एक्सप्लोरर

ONDC होगा ग्लोबल, यूएई और सिंगापुर तक एक्सपोर्ट करने की योजना, जानें कब तक हो सकता है शुरू

ONDC Global Plan: ओएनडीसी छोटे मर्चेंट्स के जरिए एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल करने के लिए एक सीरीज चलाने पर भी काम कर रहा है.

ONDC: ओएनडीसी (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) की पहुंच अब विदेश तक होने वाली है. इससे जुड़ी बड़ी खबर आई है. ओएनडीसी की योजना है कि संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर में भारतीय आइटम्स के बिजनेस टू बिजनेस परचेज के लिए कारोबारी संभावनाओं का ट्रायल किया जाए. ओएनडीसी की इस पहल को आने वाले सितंबर-अक्टूबर तक शुरू करने की योजना है.

सीरीज चलाने पर ओएनडीसी का विचार

इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि ओएनडीसी छोटे मर्चेंट्स के जरिए एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल करने के लिए एक सीरीज चलाने पर काम कर रहा है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन देशों के लोग भारतीय सामान खरीदने के लिए उत्सुक रहते हैं वहां इनकी बिक्री और एक्सपोर्ट करना ज्यादा आसान होने वाला है और इन्हीं संभावनाओं को भुनाने के लिए ओएनडीसी की ओर से ये पहल की जा रही है.

ओएनडीसी की क्या है योजना

ओएनडीसी की भरोसेमंद छोटे मर्चेंट्स के जरिए अपने ऑफशोर प्लान्स को परवान चढ़ाने की योजना है.  इसके तहत लॉजिस्टिक्स और एक्सपोर्ट डॉक्यूमेंटेशन के साथ क्रेडिबिलिटी बैज भी ऐसे छोटे कारोबारियों को दिए जाएंगे. ओएनडीसी की आगे के लिए योजना है कि अगर शुरुआती प्लान के तौर पर दो देशों में ये पहल कामयाब होती है तो अन्य देशों में भी इसका विस्तार किया जा सकता है.

क्या है ONDC 

ओएनडीसी एक यूपीआई-प्रकार का प्रोटोकॉल है. इसका मकसद तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र को दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाना, छोटे खुदरा विक्रेताओं की मदद करना और फ्लिपकार्ट (Flipkart) और अमेजन (Amazon) जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों पर अंकुश लगाना है. इन दोनों का देश के ऑनलाइन खुदरा बाजार के 80 फीसदी हिस्से पर कब्जा है. ओएनडीसी की शुरुआत पिछले साल सितंबर महीने से हो गई थी और अब ये धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहा है. 

केंद्र सरकार ने एक नई तरह के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (E-Commerce Platform) ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (Open Network for Digital Commerce-ONDC) की शुरुआत बेंगलुरु से की थी. देश में ये नए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के तौर पर उभर रहा है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम लुढ़के, गुरुग्राम, गोरखपुर जैसे शहरों में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget