एक्सप्लोरर

Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ से 288 करोड़ रुपये कमाएंगे भविष अग्रवाल, अभी से भरने लगी तिजोरी

Bhavish Aggarwal: कंपनी के सीईओ भविष अग्रवाल इस आईपीओ में 37,915,211 शेयर उतारने वाले हैं. आईपीओ की प्राइस बैंड 72 से 76 रुपये रखी गई है.

Bhavish Aggarwal: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) का आईपीओ शुक्रवार, 2 अगस्त से मार्केट में उतरने वाला है. इसकी एंकर बुक 1 अगस्त से ही खुलने वाली है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी के सीईओ भविष अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) भी अपनी हिस्सेदारी बेचने वाले हैं. इस 6145 करोड़ रुपये के आईपीओ की प्राइस बैंड 72 से 76 रुपये के बीच रखी गई है. इस प्राइस बैंड के हिसाब से भविष अग्रवाल को लगभग 288 करोड़ रुपये की कमाई होना लगभग तय हो चुका है. उनके अलावा कंपनी के बड़े प्रमोटर भी अपनी हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए मार्केट में लाएंगे.

भविष अग्रवाल बेचेंगे 37,915,211 इक्विटी शेयर

सॉफ्टबैंक (Softbank) समर्थित ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ फिलहाल इस साल का सबसे बड़े इश्यू बन चुका है. भविष अग्रवाल के पास कंपनी में 35 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है. ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ में एंकर निवेशकों के लिए लगभग 645.56 करोड़ रुपये और अन्य के लिए 5500 करोड़ रुपये का हिस्सा रिजर्व रखा गया है. कंपनी ने आईपीओ में 723,684,210 इक्विटी शेयर उतारे हैं. ऑफर फॉर सेल में प्रमोटर और इनवेस्टर 84,941,997 शेयर बेचने वाले हैं. भविष अग्रवाल 37,915,211 शेयर और इंडस ट्रस्ट 4,178,996 इक्विटी शेयर बेचने वाले हैं. भविष अग्रवाल के पास फिलहाल 1,361,875,240 इक्विटी शेयर हैं. 

मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का विस्तार करेगी ओला 

इस आईपीओ से आने वाले पैसों से कंपनी अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का विस्तार करेगी. इसके अलावा 1600 करोड़ रुपये रिसर्च और प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर और 800 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में खर्च किए जाएंगे. कंपनी जल्द ही अपनी मोटरसाइकिल भी मार्केट में लाना चाहती है. कंपनी मार्केट में क्रूजर, एडवेंचर, रोडस्टर और डायमंडहेड इलेक्ट्रिक बाइक पेश करने जा रही है. ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ का GMP फिलहाल 12 से 20 रुपये के बीच चल रहा है. 

ऑफर फॉर सेल में ये बड़े निवेशक बेचने वाले हैं हिस्सेदारी 

  • अल्फा वेव वेंचर - 3,782,883 इक्विटी शेयर 
  • अल्पाइन ऑपर्च्युनिटी फंड - 630,336 इक्विटी शेयर 
  • इंटरनेट फंड 3 पीटीई - 6,360,891 इक्विटी शेयर 
  • मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया - 3,727,534 इक्विटी शेयर 
  • मैकरिची इनवेस्टमेंट्स - 1,354,978 इक्विटी शेयर 
  • मैकरिची इनवेस्टमेंट्स - 3,727,534 इक्विटी शेयर 
  • एसवीएफ ऑस्ट्रिच - 23,857,268 इक्विटी शेयर 
  • टेक्ने प्राइवेट वेंचर्स - 975,581 इक्विटी शेयर 
  • आशना एडवाइजर्स - 601,828 इक्विटी शेयर

ये भी पढ़ें

Tax Free State: क्या सच में इस राज्य में नहीं लगता इनकम टैक्स, जानिए क्या है इस वायरल दावे की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget