एक्सप्लोरर

Ola Cabs IPO: ओला कैब्स का भी आने वाला है आईपीओ, 4 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा होगा साइज

Ola Cabs IPO Details: इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ को लेकर सेबी के पास ड्राफ्ट फाइल किया जा चुका है. अब ओला कैब्स के आईपीओ की तैयारियां चल रही हैं...

ऐप बेस्ड कैब सेवाएं देने वाली कंपनी ओला कैब्स जल्दी ही अपना आईपीओ लॉन्च करने वाली है. खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ओला कैब्स का आईपीओ अगले तीन महीने में लॉन्च हो सकता है और कंपनी अपने पहले पब्लिक ऑफर में 4 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने का प्रयास कर सकती है.

इतना बड़ा हो सकता है ओला कैब का आईपीओ

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ओला कैब्स अगले तीन महीने में आईपीओ के जरिए 500 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना बना रही है. प्राइमरी मार्केट से फंड जुटाने की इस योजना में ओला कैब्स को 5 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन मिल सकती है. इसका मतलब हुआ कि ओला कैब्स के प्रस्तावित आईपीओ का साइज 500 मिलियन डॉलर (भारतीय करेंसी में करीब 4,168 करोड़ रुपये) हो सकता है.

इन बैंकों के साथ चल रही है ओला की बात

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ओला कैब्स ने अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. इसके लिए ओला कैब्स की पैरेंट कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजीज की विभिन्न इन्वेस्टमेंट बैंकों के साथ बातचीत चल रही है. कंपनी अगले दो से तीन सप्ताह में अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर के लिए लीड बैंकर को फाइनल कर सकती है. ओला की जिन इन्वेस्टमेंट बैंकों से बात चल रही है, उनमें बैंक ऑफ अमेरिका, गोल्डमैन सैश, सिटी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं.

2021 में भी हुई थी आईपीओ की तैयारी

कैब कंपनी इससे पहले भी आईपीओ लाने का प्रयास कर चुकी है. ओला ने पहले 2021 में आईपीओ लाने की योजना तैयार की थी. उस समय कंपनी की योजना आईपीओ से 8,300 करोड़ रुपये जुटाने की थी. हालांकि बाद में कंपनी को आईपीओ की योजना को रद्द करना पड़ा था. 2021 में नए जमाने की कई टेक कंपनियों के ताबड़तोड़ आईपीओ आए थे. हालांकि बाजार की धारणा खराब होने के चलते उनमें से कइयों का प्रदर्शन फीका हो गया था, जिसके चलते कई अन्य कंपनियां के प्रस्तावित आईपीओ रद्द हो गए थे.

ओला इलेक्ट्रिक का प्रस्तावित आईपीओ

अगर ओला कैब्स का आईपीओ फाइनल होता है तो यह समूह की दूसरी कंपनी का आईपीओ हो सकता है. इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली ओला इलेक्ट्रिक पहले ही आईपीओ लाने की तैयारी कर चुकी है और उसने बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल कर दिया है. ओला इलेक्ट्रिक ने सेबी के पास दिसंबर 2023 में ड्राफ्ट फाइल किया था और बताया था कि उसकी योजना करीब 7,250 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की है.

ये भी पढ़ें: यस बैंक के पूर्व सीईओ को मिली जमानत, 4 साल बाद जेल से निकले राणा कपूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget