एक्सप्लोरर

Ethanol Price Hike: महंगे दाम पर एथेनॉल खरीदेंगी तेल कंपनियां, प्रति लीटर 6.87 रुपये का किया इजाफा

Ethanol Price: सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एथेनॉल पर इंसेंटिव बढ़ा दिया है. सरकार ने हाल ही में पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिक्सिंग का लक्ष्य बनाया था.

Ethanol Price: देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) अब और महंगे दाम पर तेल की खरीद करेंगी. ओएमसी ने प्रति लीटर एथेनॉल पर 6.87 रुपये का इंसेंटिव देने का ऐलान किया है. इसके चलते अब एथेनॉल की कीमत 49.41 रुपये से बढ़कर 56.28 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. मोदी सरकार ने पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिक्स करने का लक्ष्य बनाया है. उसे पूरा करने की दिशा में इसे बेहद अहम कदम माना जा रहा है. 

10 फीसदी मिक्सिंग का लक्ष्य हो चुका है हासिल 

देश की तेल जरूरतों का 85 फीसदी हिस्सा अभी विदेशों से आता है. इससे सरकारी खजाने पर जोर पड़ता है. वहीं, भारत विश्व का पांचवां सबसे बड़ा इथेनॉल उत्पादक है. इसे पेट्रोल में मिलाकर इस्तेमाल करने से न सिर्फ ग्रीन इकॉनमी का रास्ता मजबूत होगा बल्कि सरकारी खजाने पर बोझ भी हल्का होगा. पेट्रोल में 10 फीसदी एथेनॉल मिलाने का एक लक्ष्य हासिल हो चुका है.

ग्रीन इकोनॉमी की दिशा में बड़ा कदम 

मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस ने शुक्रवार को कहा कि सी हेवी मोलासेस (C Heavy Molasses) सुगर फैक्ट्री का एक बाई प्रोडक्ट है. इसका इस्तेमाल एथेनॉल बनाने में होता है, जो ग्रीन इकॉनमी को बढ़ावा देगा. रेट बढ़ाने की घोषणा एथेनॉल उत्पादकों के लिए बड़ी राहत है.

संशोधित आवंटन किया गया था जारी

ओएमसी ने हाल ही में गन्ने के रस और बी-हेवी मोलासेस आधारित एथेनॉल का संशोधित आवंटन जारी किया था. खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार, एथेनॉल की आपूर्ति के लिए प्रत्येक डिस्टिलरी को संशोधित आवंटन और संशोधित अनुबंधों की नियुक्ति करने के लिए कहा गया था. अक्टूबर, 2023 में, ओएमसी ने 2023-24 के लिए 825 करोड़ लीटर एथेनॉल के लिए एक निविदा जारी की थी. लगभग 157 करोड़ लीटर का फिर से आवंटन किया गया है.

देश में एथेनॉल उत्पादन क्षमता 1380 करोड़ लीटर

30 नवंबर, 2023 तक देश में एथेनॉल उत्पादन क्षमता लगभग 1380 करोड़ लीटर है. इसमें से लगभग 875 करोड़ लीटर मौलेसेस आधारित और लगभग 505 करोड़ लीटर अनाज आधारित है. भारत सरकार पूरे देश में पेट्रोल में एथेनॉल मिक्सिंग कर रही है. इसके तहत सरकारी तेल कंपनियां एथेनॉल मिक्स पेट्रोल बेचती हैं. सरकार ने 2025 तक पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिक्स करने का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए लगभग 1016 करोड़ लीटर एथेनॉल की आवश्यकता है. 

मोलासेस के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह

इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) ने सी हेवी मोलासेस से उत्पादित एथेनॉल की कीमतें बढ़ाने के फैसले की सराहना की है. आईएसएमए के अध्यक्ष एम प्रभाकर राव ने कहा कि चीनी उद्योग बढ़ोतरी की सराहना करता है. उन्होंने मोलासेस के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने की अपील दोहराई.

ये भी पढ़ें 

Goodbye 2023: देश में घरों की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, बढ़ती कीमतें भी नहीं तोड़ पाईं खरीदारों का हौसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
Oil And Gas Update: अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget