एक्सप्लोरर

nVIDIA Rally: एनविडिया की ऐतिहासिक रैली में इन भारतीय निवेशकों की भी हो रही कमाई

nVIDIA Indian Investors: अमेरिकी चिप मैन्युफैक्चरर एनविडिया के शेयरों में जबरदस्त रैली देखी जा रही है. इससे कुछ भारतीय निवेशकों को भी फायदा हो रहा है...

अमेरिकी शेयर बाजार में इन दिनों सेमीकंडक्टर स्टॉक एनविडिया की धूम मची हुई है. हाल के दिनों में इस शेयर में ऐसी तेजी आई है कि उसकी आंधी में तमाम दिग्गज कंपनियों के शेयर पीछे छूट गए हैं. अमेरिकी बाजार में आई इस रिकॉर्ड रैली से कुछ भारतीय निवेशकों को भी खूब फायदा हो रहा है और उनके लिए पैसे बन रहे हैं.

अभी इतना है एक शेयर का भाव

सबसे पहले एनविडिया के शेयरों में आई रैली की बात, जिसके दम पर कंपनी ने कई बेमिसाल रिकॉर्ड बना दिया है. शुक्रवार को एनविडिया का एक शेयर 788.17 रुपये के स्तर पर बंद हुआ, जो भारतीय करेंसी में करीब 65,330 रुपये हो जाता है. उससे एक दिन पहले गुरुवार को तो एनविडिया के शेयरों में 15 फीसदी से भी ज्यादा की तेजी आई.

इस प्रतिष्ठित क्लब में होने वाली है एंट्री

गुरुवार को आई रैली से एनविडिया के मार्केट कैप में 275 बिलियन डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस तरह एनविडिया का टोटल मार्केट कैप अब 2 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच गया है. यह किसी भी कंपनी की वैल्यू में अब तक एक दिन में आई सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. अभी इसका एमकैप 1.97 ट्रिलियन डॉलर है. मतलब जल्दी ही कंपनी 2 ट्रिलियन डॉलर के प्रतिष्ठित क्लब में एंट्री ले सकती है, जिसमें पहले से दुनिया भर में सिर्फ 3 कंपनियां- माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल और सऊदी अरामको शामिल हैं.

साल भर में 3 गुने से ज्यादा हुआ पैसा

एनविडिया के शेयरों में सिर्फ 2024 में 40 पर्सेंट की तेजी आ चुकी है, जबकि बीते 1 साल के दौरान इसके भाव में 225 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. मतलब पिछले एक साल में इस अमेरिकी टेक शेयर ने अपने निवेशकों के पैसे को ट्रिपल से भी ज्यादा किया है. अच्छी बात है कि भारतीय निवेशकों का एक सेक्शन एनविडिया के शेयरों की इस ऐतिहासिक चाल का लाभ उठाने में सफल रहा है.

भारतीय निवेशकों का एनविडिया में एक्सपोजर

फिसडम रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई भारतीय म्यूचुअल फंड कंपनियां अमेरिकी शेयरों में पैसे लगाती हैं और उनमें से कइयों का एनविडिया में अच्छा-खासा एक्सपोजर है. रिपोर्ट के अनुसार, एनविडिया में एएमसी के स्तर पर भारतीय निवेशकों का टोटल एक्सपोजर 1,699 करोड़ रुपये का है. सबसे ज्यादा 439 करोड़ रुपये का एक्सपोजर मोतीलाल ओसवाल एमएफ का है. वहीं मिराए एमएफ का 280 करोड़ रुपये, फ्रैंकलिन एमएफ का 201 करोड़ रुपये, एक्सिस एमएफ का 169 करोड़ रुपये, कोटक एमएफ का 143 करोड़ रुपये, एडलवाइस एमएफ का 88 करोड़ रुपये, पीजीअईएम इंडिया एमएफ का 82 करोड़ रुपये, नवी एमएफ का 80 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल एमएफ का 48 करोड़ रुपये, एसबीआई एमएफ का 42 करोड़ रुपये, डीएसपी एमएफ का 35 करोड़ रुपये, एचडीएफसी एमएफ का 32 करोड़ रुपये, आदित्य बिड़ला एमएफ का 25 करोड़ रुपये, इन्वेस्को एमएफ का 21 करोड़ रुपये और बंधन एमएफ का 14 करोड़ रुपये का एक्सपोजर है.

ये भी पढ़ें: होली से पहले मिलेगा लाखों लोगों को तोहफा, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी और पेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget