एक्सप्लोरर

DA Hike: होली से पहले मिलेगा लाखों लोगों को तोहफा, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी और पेंशन

7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के हिसाब से हर साल महंगाई भत्ते को दो बार बढ़ाया जाता है. इस साल अभी पहली बढ़ोतरी की ऐलान नहीं किया गया है...

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही होली का शानदार तोहफा मिल सकता है. अगले कुछ दिनों में केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान कर सकती है, जिससे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभागियों को सीधा फायदा हो सकता है.

अगले एक-दो हफ्ते में हो सकता है ऐलान

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, महंगाई भत्ते में साल में दो बार संशोधन किया जाता है. साल का पहला संशोधन जनवरी से लागू होता है, जबकि दूसरी बार बदलाव को जुलाई से लागू किया जाता है. जनवरी से लागू होने वाली बढ़ोतरी का ऐलान अमूमन मार्च में किया जाता है. मार्च में होली का त्योहार भी है और लोकसभा चुनावों का ऐलान भी मार्च में होने के अनुमान हैं, जिसके बाद देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी. ऐसे में मार्च के पहले-दूसरे हफ्ते के दौरान महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किए जाने की उम्मीद बढ़ गई है.

अभी इतनी है महंगाई भत्ते की दर

अभी महंगाई भत्ते की दर 46 फीसदी है. इसमें आखिरी बार अक्टूबर 2023 में बढ़ोतरी की गई थी. उस समय केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. अगर इस बार भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जाती है तो महंगाई भत्ता अब बढ़कर 50 फीसदी पर पहुंच जाएगा.

इस कारण महंगाई भत्ते का प्रावधान

महंगाई भत्ता लोगों की सैलरी का ही हिस्सा होता है. इसका कैलकुलेशन बेसिक सैलरी के पर्सेंटेज के आधार पर किया जाता है. जिस तरह से कर्मचारियों यानी सैलरी पाने वालों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलता है, उसी तरह पेंशनभोगियों को पेंशन में महंगाई राहत यानी डियरनेस रिलीफ का लाभ मिलता है. सातवें वेतन आयोग ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की कमाई को महंगाई के असर से बचाने लिए डीए और डीआर का प्रावधान किया है.

इन लोगों को मिलने लगा लाभ

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भले ही अभी डीए में बढ़ोतरी का इंतजार करना पड़ रहा है, कुछ राज्य सरकारों के कर्मचारियों को पहले ही इसका फायदा मिलने लग गया है. उदाहरण के लिए पश्चिम बंगाल की सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए डीए को 4 फीसदी बढ़ा दिया है. पंजाब की सरकार ने भी दिसंबर में डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. उत्तर प्रदेश सरकार ने इसी महीने रोडवेज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 10 फीसदी बढ़ाया है.

ये भी पढ़ें: डिफॉल्टर के टैग से बचने के लिए आईएलएंडएफएस ने खटखटाया एनसीएलएटी का दरवाजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget