एक्सप्लोरर

Vegetable Price Hike: सिर्फ टमाटर ही नहीं, मिर्च और अदरक समेत 'सातवें आसमान' पर इन सब्जियों के भी दाम, देखें रेट्स 

Vegetable Price: देश के कई राज्‍यों में टमाटर के दाम आसमान पर हैं. वहीं टमाटर के अलावा अदरक, हरी मिर्च समेत कई सब्जियों के दाम में इजाफा हो चुका है. यहां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से रेट दिए गए हैं. 

Vegetable Prices in India: देश के कई हिस्‍सों में टमाटर के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. टमाटर की कीमत 120 रुपये से लेकर 160 रुपये तक पहुंच चुकी हैं. हालांकि केवल टमाटर इतना महंगा नहीं है. कुछ और सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं. इन सब्जियों में अदरक से लेकर मिर्च तक शामिल है. कुछ लोगों का कहना है कि भारी बारिश के कारण सप्‍लाई चेन में रुकावट इन सब्जियों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की वजह बन गई है. 

सब्जी मंडी में सिर्फ टमाटर ही नहीं, बल्कि फूलगोभी, मिर्च, अदरक जैसी अन्य सब्जियों की कीमतें समान्‍य से ज्‍यादा बढ़ चुकी हैं. गाजीपुर के एक स‍ब्जी विक्रेता के मुत‍ाबिक, बारिश के कारण टमाटर की सप्‍लाई कम हुई है. उसने कहा कि लोग टमाटर खरीदने भी नहीं आ रहे हैं. ANI के अनुसार, सब्‍जी विक्रेताओं ने कहा कि अगर गुड क्‍वालिटी के टमाटर खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत 120 रुपये प्रति किलो है. उन्‍होंने कहा कि इसके दाम कब कम होंगे इसकी जानकारी नहीं है. 

इन सब्जियों के दाम में बड़ी बढ़ोतरी  

शिमला में टमाटर 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. इसके अलावा, शिमला मिर्च, कद्दू, गोभी और बैंगन उच्‍च कीमत पर बिक रहा है. एएनआई को एक व्‍यक्ति ने बताया कि गोभी और कद्दू के दाम बढ़ चुके हैं. एक स्‍थानीय निवासी ने बताया कि पिछले 15 दिनों के दौरान सब्जियों की कीमतें बहुत ज्‍यादा हो गई हैं. एक महीने पहले अदरक 100 रुपये प्रति किलो था और आज यह 300 रुपये किलो हो चुका है. व्‍यक्ति ने कहा कि 15 दिन पहले 100 रुपये में सब्‍जी जरूरत भर की मिल जाती थी, लेकिन आज के समय में 200 रुपये देने के बाद भी ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है. 

किस राज्‍य में किन सब्जियों की कितनी कीमत 

दिल्‍ली में टमाटर 140 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. दिल्‍ली की आजादपुर मंडी, जो एशिया की सबसे बड़ी मंडी है. इसमें टमाटर की कीमत 60 से 120 रुपये प्रति किलो है.

मदर डेयरी का सफल 99 रुपये प्रति किलो पर टमाटर बेच रहा था. 6 जुलाई को ऑनलाइन रिटेल मार्केट में हाइब्रिड टमाटर की कीमत 140 रुपये थी.

ऑनलाइन रिटेल मार्केट में ही 400 से 600 ग्राम गोभी की कीमत 80 से 100 रुपये है. 

मुंबई में 4 जुलाई को टमाटर 150 रुपये था. वहीं एक किलो अदरक की कीमत 200 से 300 रुपये जबकि धनिया की कीमत 200 से 350 रुपये है. ऑनलाइन मार्केट में अदरक 302 रुपये प्रति किलो और टमाटर 100 से 120 रुपये प्रति किलो है. 

बेंगलुरु में टमाटर की कीमत 150 रुपये प्रति किलो है. वहीं कुछ जगहों पर इसकी कीमत 160 रुपये प्रति किलो भी है. इसके अलावा, मिर्च, अदरक और अन्‍य सब्जियों के दाम में भी इजाफा हुआ है. 

मध्‍य प्रदेश में बारिश और गर्मी की वजह से सब्जियों के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. यहां टमाटर 140 रुपये प्रति किलो है तो वहीं होलसेल में टमाटर 2200 से 2300 रुपये पर कैरेट बिक रहा है. धनिया और मिर्च की कीमत 125 रुपये प्रति किलो है. 

बिहार में फूलगोभी, बंदगोभी, आलू और प्‍याज के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. एक किलो गोभी 60 रुपये प्रति किलो, प्‍याज की कीमत 20 रुपये से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो हो चुका है. वहीं धनिया की कीमत 110 रुपये प्रति किलो से ज्‍यादा है जबकि अदरक 132 रुपये प्रति किलो है. 

असम में टमाटर की कीमत 100 रुपये से 120 रुपये में बिक रहा है. मिर्च की कीमत 450 रुपये से 500 रुपये प्रति किलो है. पश्चिम बंगाल में टमाटर 40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 130 से 150 रुपये प्रति किलो हो चुका है. हरी मिर्च का दाम 300 रुपये से बढ़कर 350 रुपये प्रति किलो हो चुका है. 

ये भी पढ़ें 

IdeaForge Technology Listing: आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के निवेशकों की लॉटरी, 94 फीसदी प्रीमियम के साथ इतने रुपये पर लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget