एक्सप्लोरर

IdeaForge Technology Listing: आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के निवेशकों की लॉटरी, 94 फीसदी प्रीमियम के साथ इतने रुपये पर लिस्ट

IdeaForge Technology Listing Today: आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को बंपर मुनाफा मिला और इसकी लिस्टिंग में इंवेस्टर्स ने लगभग दोगुनी कमाई कर ली. जानें कितने पर लिस्ट हुए शेयर-

IdeaForge Technology Listing: ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी (ideaForge Technology) की शेयर बाजार में जबरदस्त लिस्टिंग हुई है और निवेशकों की इस शेयर में बंपर कमाई हुई है. बीएसई पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 1305.10 रुपये प्रति शेयर पर हुई है. 672 रुपये के इश्यू प्राइस के सामने बीएस पर करीब 94 फीसदी प्रीमियम पर इसके शेयर लिस्ट हुए हैं. वहीं एनएसई पर आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयरों की लिस्टिंग 1300 रुपये प्रति शेयर पर हुई है.

कैसा था आईपीओ के लिए रिस्पॉन्स

567 करोड़ रुपये के साइज वाला ये आईपीओ 106.6 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इस आईपीओ को लेकर रिटेल निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया था और रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व्ड कोटा 85.20 गुना सब्सक्राइब हुआ. इसमें संस्थागत निवेशकों का कोटा 125.81 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा 80.58 गुना सब्सक्राइब हुआ था. 

आइडियाफोर्ज के आईपीओ का प्राइस बैंड

आइडियाफोर्ज ने आईपीओ का प्राइस बैंड 638 - 672 रुपये प्रति शेयर तय किया था.

कब से कब तक खुला था आईपीओ

आइडियाफोर्ज  टेक्नोलॉजी का आईपीओ 26 से 30 जून तक खुला था.

कितना था आइडियाफोर्ज टेक के शेयरों का जीएमपी

आइडियाफोर्ज के शेयर कल तक ग्रे मार्केट में  75 फीसदी प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे जिससे अंदाजा लग गया था कि इसके शेयरों की लिस्टिंग अच्छी बढ़त के साथ होने वाली है. निवेशकों की तरफ से आइडियाफोर्ज के आईपीओ को जबरदस्त रेस्पांस मिला था और बंपर कमाई का अनुमान पहले ही जानकारों ने दिया था.

जानें आईडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी की स्थापना के बारे में

इस कंपनी की स्थापना आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र ने आईडियाफोर्ज डिफेंस और होमलैंड सिक्योरिटी UAV सेगमेंट में की थी. डीआरडीओ की जब इस यूएवी पर नजर पड़ी तब ड्रोन प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ी और कंपनी काफी चर्चा में आ गई थी. कंपनी का नाम फिल्म इंडस्ट्री में भी चर्चा में आ चुका है क्योंकि ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 Idiots में आईडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के ड्रोन का एक प्रोटोटाइप दिखाया गया था.

आइडियाफोर्ज आईपीओ के बारे में और जानें

आइडियाफोर्ज आईपीओ में निवेशक का जबरदस्त रेस्पांस इसलिए भी देखा गया क्योंकि कंपनी में इंफोसिस (Infosys) की 4.25 फीसदी हिस्सेदारी है. IdeaForge में टेलीकॉम हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Qualcomm, Florintree Capital Partners की भी हिस्सेदारी है.  आइडियाफोर्ज पहली ड्रोन कंपनी है जिसकी बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्टिंग हुई है. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 226 अंक टूटकर 65,559 पर खुला, निफ्टी 19,422 पर ओपन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget