एक्सप्लोरर

New Flight Crew Rules : फ्लाइट क्रू को बड़ी राहत, ड्यूटी टाइम घटा और रेस्ट मिलेगा अब ज्यादा

DGCA Order: फ्लाइट क्रू की थकान को कम करने और उड़ान की ज्यादा सुरक्षा तय करने के लिए विमानन नियामक डीजीसीए ने नए नियम लाए हैं. यह नियम एक जून से लागू कर दिए जाएंगे.

DGCA Order: विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए (DGCA) ने फ्लाइट क्रू को आराम देने के लिए ड्यूटी टाइम, शिफ्ट, नाईट ड्यूटी और वीकली रेस्ट में बड़े बदलाव किए हैं. डीजीसीए ने सोमवार को इस संबंध में फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस नियम (FDTL) जारी किए हैं. इसमें फ्लाइट क्रू का वीकली रेस्ट बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया गया है. साथ ही नाईट लैंडिंग की संख्या भी अभी के 6 से घटाकर 2 कर दी गई है. 

फ्लाइट क्रू को मिलेगा ज्यादा आराम, विमानों की सुरक्षा में होगा इजाफा

डीजीसीए के मुताबिक, इन बदले हुए नियमों से फ्लाइट क्रू को ज्यादा आराम दिया जा सकेगा. साथ ही विमानों की सुरक्षा में भी इजाफा होगा. आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार, नए नियम एक जून से लागू किए जाएंगे. 

एयरलाइन ऑपरेटर्स, पायलट एसोसिएशंस और फ्लाइट क्रू से भी ली गई राय

डीजीसीए ने पायलट रोस्टर और एयरलाइन ऑपरेटर्स से मिली विभिन्न रिपोर्ट्स के आधार पर नए नियम बनाए हैं. इसमें फ्लाइट ड्यूटी पीरियड, नाईट ड्यूटी, वीकली रेस्ट पीरियड, फ्लाइट ड्यूटी पीरियड एक्सटेंशन समेत कई नियम बदले गए हैं. इन्हें बनाते हुए एयरलाइन ऑपरेटर्स, पायलट एसोसिएशंस और फ्लाइट क्रू से भी राय ली गई. डीजीसीए ने बताया कि अमेरिका के एफएए और और यूरोपियन यूनियन के ईएएसए द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे नियमों पर भी विचार किया गया.  

वीकली रेस्ट पीरियड बढ़ाया गया, रात की परिभाषा भी बदली 

नए नियमों के अनुसार, फ्लाइट क्रू के लिए वीकली रेस्ट पीरियड 36 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया गया है. इसकी मदद से फ्लाइट क्रू को उड़ान की थकान मिटाने का पूरा अवसर मिलेगा. इसके अलावा रात की परिभाषा को भी बदला गया है, नए नियमों के अनुसार, अब रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक माना जाएगा. फिलहाल रात को 12 बजे से सुबह 5 बजे तक माना जाता है. इससे फ्लाइट क्रू को नाईट ड्यूटी में ज्यादा आराम मिल जाएगा. यह विंडो ऑफ सरकेडियन लो (WOCL) के अनुरूप भी माना गया है. इसे शरीर के लिए थकान का सबसे खराब समय माना जाता है.  

फ्लाइट ड्यूटी पीरियड और नाईट लैंडिंग में भी बदलाव 

इसके अलावा नए नियमों में टाइम जोन का भी विशेष ख्याल रखा गया है. इसके अनुसार अधिकतम फ्लाइट ड्यूटी पीरियड 10 घंटे और रात में ड्यूटी पीरियड 8 घंटे कर दिया गया है. रात में फ्लाइट लैंडिंग की संख्या 6 से घटाकर 2 कर दी गई है. इन सभी नियमों में फ्लाइट की सुरक्षा में काफी इजाफा होगा.

ये भी पढ़ें 

Homecoming Season: घर वापसी के लिए तैयार बैठे ये स्टार्टअप, विदेशों से लगाव हुआ खत्म, आईपीओ की तैयारी जारी  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG के बाद क्या पेट्रोल- डीजल के भी बढ़ गए दाम? जानें आपके शहर में क्या है रेट
LPG के बाद क्या पेट्रोल- डीजल के भी बढ़ गए दाम? जानें आपके शहर में क्या है रेट
क्या केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार मिलेगा 5% DA? इस 1 आंकड़े ने जगाई उम्मीद
क्या केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार मिलेगा 5% DA? इस 1 आंकड़े ने जगाई उम्मीद
दिल्ली-मुंबई, पटना और लखनऊ, महंगा होने के बाद आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर?
दिल्ली-मुंबई, पटना और लखनऊ, महंगा होने के बाद आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर?
1 अक्टूबर से 62 रुपए महंगा हुआ LPG सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा?
1 अक्टूबर से 62 रुपए महंगा हुआ LPG सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, 250 से ज्यादा फिल्मों में लीड हीरो बने थे शिवाजी गणेशन
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Embed widget