एक्सप्लोरर

जानें इस सरकारी स्कीम के बारे में जिसमें मिलता है 10 हजार रुपये तक का लोन, काम की है ये खबर

केंद्र सरकार द्वारा ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जो महामारी के दौरान और इसके बाद लोगों को जीवनयापन में मदद कर रही हैं. ऐसी ही एक स्कीम के बारे में यहां जानिए जिसमें उन्हें 10 हजार रुपये का लोन मिलता है.

PM SVANidhi: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एक ऐसी स्कीम है जिसको जानकर आप किसी की मदद कर सकते हैं. पीएम स्वनिधि योजना ऐसे लोगों के लिए एक कारगर योजना है जो रेहड़ी, पटरी या ठेला लगाते हैं और इसमें उन्हें 10 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है. 

क्या है पीएम स्वनिधि योजना 
इस स्कीम का पूरा नाम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PMSVANidhi) है जो सड़क किनारे ठेला, रेहड़ी, पटरी, खोमचा, गुमटी लगाने वालों वालों के लिए माइक्रो क्रेडिट लोन या माइक्रो क्रेडिट सुविधा के रूप में है. इसमें 10 हजार रुपये तक का लोन लिया जा सकता है और ठेला-पटरी वाले अगर इस लोन को लेना चाहें तो बिना गारंटी के लोन ले सकते हैं. एक साल के लिए दिए जाने वाले इस लोन में सब्सिडी का भी प्रावधान है जिसके तहत अगर आप समय से पहले लोन चुका देते हैं तो आपको 7 फीसदी प्रतिवर्ष के हिसाब से ब्याज या इंटरेस्ट रेट सब्सिडी मिल जाती है. वहीं अगर डिजिटल तरीके से लोन को चुकाना चाहते हैं तो आपको साल में 1200 रुपये का कैशबैक भी दिया जा सकता है. जाहिर तौर पर इसके लिए लोन के आवेदनकर्ता को किसी ऐसे शख्स की मदद लेनी होगी जो डिजिटल माध्यम की जानकारी रखता हो. 

कैसे ले सकते हैं सब्सिडी का फायदा
लोन लेने वाले को एक साल में किस्तों में ये लोन चुकाना होगा और जो लोग समय पर इसको चुकाएंगे उनके अकाउंट में 7 फीसदी का वार्षिक ब्याज सब्सिडी के तौर पर ट्रांसफर होगा. 

इन बातों का रखना होगा ध्यान
सबसे पहले लोन लेने वाले का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है. 
ये लोन उन्हीं लोगों को मिलेगा जो 24 मार्च 2020 या उससे पहले इस तरह के कार्य में लगे थे.
इस लोन की योजना की अवधि मार्च 2022 तक ही है तो जिन्हें जरूरत है वो इसके लिए आने वाले 4 महीनों में लोन लेने की प्रकिया पूरी कर लें.
स्ट्रीट वेंडर्स चाहे शहरी हों या सेमी अर्बन, ग्रामीण हों, उन्हें ये लोन मिल सकता है.
इस लोन के ब्याज पर सब्सिडी मिलती है वो सीधा लोन लेने वाले के अकाउंट में तिमाही आधार पर ट्रांसफर हो जाती है.

इन वेबसाइट्स पर जाकर अप्लाई करने का प्रोसेस समझें
इस योजना की सारी जानकारी लेने के लिए आप https://pmmodiyojana.in/svanidhi-yojana/ पर जा सकते हैं या pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाकर लोन अप्लाई करने का प्रोसेस समझ सकते हैं. तो आप भी किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं और उनके लिए आर्थिक तौर पर एक संबल का रूप बन सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Reliance Industries ने छुआ आज ऑलटाइम हाई लेवल, 18.85 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ नई बुलंदी पर RIL

Campus Activewear IPO: कैम्पस एक्टिववेयर के आईपीओ का प्राइस बैंड तय, 26 अप्रैल से खुलेगा इश्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका

वीडियोज

Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget